मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल कुर्ला के निर्देशन में आध्यात्मिक हरियाली अमावस्या का आयोजन किया गया।जिसमे नमस्कार महामंत्र के साथ सामायिक का प्रारंभ किया गया उसी के साथ महाप्रज्ञ अष्टकम की मौखिक प्रतियोगिता भी रखी गई।जिसमे प्रथम भावना डागलिया ,द्वितीय कुसुम कुमठ ,तृतीय मीना लोढा व बसंता बांठिया रही ।संयोजिका सुशिलाजी चपलोत ने सभी बहनो का स्वागत किया।
जैन विद्या के पश्चिमांचल प्रभारी श्री मति प्रेमलताजी सिसोदिया ,प्रेक्षा प्रशिक्षक मीना जी साबद्रा,निवर्तमान जॉन संयोजिका सुनीताजी सुतरिया की गरिमामय उपस्थिति रही।सामायिक के बाद हरियाली अमावस्या का रंगारंग कार्यक्रम रखा गया जिसमें अरूणा सांखला ओर नीतू सियाल ने सभी को गेम्स खेला कर सभी का मनोरंजन किया। आभार ज्ञापन सहसंयोजिका पायल मेहता ने किया। 50 बहनो की उपस्तिथि रही। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक भारती राठौड़ ,ओर अनिता कच्छारा ने जैन विद्या के प्रचार प्रसार ओर जैन विद्या की बुक्स का भी वितरण किया। कोषाध्यक्ष कल्पना जी सांखला की भी उपस्तिथि रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सहसंयोजिका शोभाजी मादरेचा ने किया।महिला मंडल की सभी बहनो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। बहुत ही आनंदमय वातावरण में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

तेरापंथ महिला मंडल कुर्ला द्वारा मनाई गई सामायिक संग हरियाली अमावस्या

