मुंबई। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन मेवाड़ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान राष्ट्रसंत श्रमण संघीय आचार्य सम्राट गुरुदेव श्री आनंद ऋषि जी महाराज साहब का 119 वां जन्म जयंती महोत्सव 1 अगस्त 2019 को गोरेगांव मेवाड़ भवन में आगमवेत्ता उपप्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्री डॉ. गौतम मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में व अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में सभी उपमंडलों में आयम्बिल व सामायिक दिवस मनाया गया । अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा ने गुरु भक्ति का परिचय देकर स्वयं गोरेगांव में आयम्बिल किया व बोरीवली महिला मंडल द्वारा 42 आयम्बिल मेवाड़ भवन में हुए। इसके साथ उपमंडलो में भायंदर ,वाशी ,घाटकोपर, वसई ,पनवेल ,नालासोपारा, मीरा रोड ,विलेपार्ले ,भांडुप, वडाला के साथ सभी उपमंडलो में 2500 सामायिक, 1000आयम्बिल तप की आराधना के साथ एकाशन ,उपवास ,बेला व तेला तप भी हुआ। सभी उपमंडलो में तप ,जप व धर्म ध्यान के साथ-साथ विविध प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री कंचन सिंघवी , मंजू बोहरा ,आशा कोठारी, मंजू तातेड, कमला सियाल, सुरेखा रूंगलेचा, कमला लोढ़ा, संगीता सोनी, शकुंतला ईटोदिया, हेमा मांडोत व सभी उपमंडलों का सहयोग रहा। यह जानकारी कोषाध्यक्षा निर्मला पामेचा ने दी ।

