घाटकोपर। शासन श्री साध्वी श्री चंदन बाला जी के सानिध्य में तेरा पंथ सभा भवन घाटकोपर में सामूहिक आंयबिल अनुष्ठान रखा गया। 140 आंयबिल हुए प्रातः 9:15 से 10:30 दैनिक प्रवचन हुआ। 11:15 से 12:15 बजे जप अनुष्ठान किया गया। 1:30 बजे से घाटकोपर महिला मंडल के तत्वाधान में मासिक सामायिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। आंयबिल में घाटकोपर के साथ आसपास के क्षेत्र ने भी हिस्सा लिया। संगोष्ठी की शुरुवात महिला मंडल के मंगलाचरण के द्वारा हुई। आध्यात्मिक गेम्स द्वारा महिलाओं का ज्ञान बढ़ाया। पूरा दिन आध्यात्मिक कार्यक्रमों से ओतप्रोत रहा, एवं साध्वीश्री वर्धमान जी ने 25 बोल तत्वज्ञान की जानकारी दी। मुंबई ज्ञानशाला की आंचलिक संयोजिका सुमनजी चपलोत, पूर्व संयोजिका मंजूजी कुमठ, संयोजिका भावना जी चपलोत सह संयोजिका रंजना जी बाफना की उपस्थिति रही।

घाटकोपर में सामूहिक आयंबिल का आयोजन

