पनवेल। तेरापंथ महिला मंडल पनवेल द्वारा हरियाली अमावस्या के मौके पर सास बहू मित्रता दिवस व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल कीमंजू बाफना, तारा चौधरी, सुधा रांका, रीना बाफनाके मंगलाचरण से हुई। सभी का स्वागत करते हुए संयोजिका ज्योति बाफना ने कहा कि आज की उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता को दर्शाती है और हम आगे बड़े कार्यक्रम की रुपरेखा आप सभी के सहयोग से बनाएंगे। उसके बाद रचना बाफना व भावना बाफना ने सुंदर डांस की प्रस्तुति दी। सीमा बाबेल, नीता परमार व गीता बाफना ने सास बहू पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। महिला मंडल की सोनिया बाफना, कल्पना बाफना, तारा चौधरी, पूजा कावड़िया, वर्षा चंडालिया, ज्योति बाफना ने नाटक व गीतों के माध्यम से सास बहु सम्बंध मित्रतावत बने बताते हुए कार्यक्रम में समां बांधा। कन्या मंडल प्रभारी हैपी मेहता, ऊर्जिता बाफना, रिया बाफना, प्रीति बाफना, नीलम कोठारी, ललिता बाफना, प्रज्ञा चोरडिया ने डांस व नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद गेम्स का आयोजन रखा गया, जिसमें भारती बाफना व पूजा कावड़िया का सहयोग रहा और गेम्स में भाग्यवती परमार ने प्रथम पुरस्कार जीता। कन्या मंडल गेम्स में रिया बाफना व प्रीति बाफना प्रथम रहीं तथा उर्जिता बाफना द्वितीय रहीं। अन्य सामूहिक गेम्स में भी सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लगभग 80-90 महिलाओं की उपस्थिति पनवेल, न्यू पनवेल, कलम्बोली, खांदा कालोनी, करंजाडा आदि से रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सह संयोजिका डिंपल चौधरी का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका ज्योति बाफना ने किया व आभार प्रदर्शन सह संयोजिका वर्षा चंडालिया ने किया।
हरियाली अमावस्या पर पनवेल तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मैत्री दिवस का आयोजन

