By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सार्वजनिक श्रीगणेशोत्सव मंडप के लिए अनुमति प्रक्रिया शुरू
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सार्वजनिक श्रीगणेशोत्सव मंडप के लिए अनुमति प्रक्रिया शुरू

Last updated: July 24, 2025 1:35 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE
Highlights
  • आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली की पहल को मिली सफलता

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा सार्वजनिक श्रीगणेशोत्सव को अब राज्य उत्सव के रूप में घोषित किए जाने के बाद, मुंबई महानगरपालिका ने उत्सव की तैयारियों को गति देते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली की मांग के अनुसार सार्वजनिक श्रीगणेशोत्सव मंडलों के लिए ऑनलाइन मंडप अनुमति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अनिल गलगली ने 4 जुलाई 2025 को महापालिका के उपायुक्त प्रशांत सपकाले को एक पत्र सौंपकर आग्रह किया था कि सार्वजनिक गणेश मंडलों के लिए “एक खिड़की योजना” के तहत कंप्यूटरीकृत आवेदन प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया था कि मुंबई शहर और उपनगरों में हजारों मंडल गणेशोत्सव की तैयारियों में जुट जाते हैं, इसलिए मंडप स्थापना, मूर्ति स्थापना और सजावट आदि कार्यों के लिए समय पर अनुमति मिलना आवश्यक है।
उपायुक्त प्रशांत सपकाले ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निर्णय लिया और ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी। अब मंडलों को विभिन्न विभागों से आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त करने में सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्धता प्राप्त होगी। अनिल गलगली ने कहा, “हर वर्ष मंडलों को अनुमति प्राप्त करने में देरी होती है जिससे तैयारियों में बाधा आती है। ऑनलाइन प्रणाली से यह प्रक्रिया सुगम होगी और मंडलों को सुरक्षित रूप से समय पर कार्य शुरू करने में मदद मिलेगी।” शासन और महापालिका की इस संयुक्त पहल से इस वर्ष का सार्वजनिक गणेशोत्सव अधिक सुनियोजित, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न होने की उम्मीद हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों के वोट चुराए जा रहे हैंः राहुल गांधी
Next Article जस्टिस वर्मा की रिट याचिका पर होनेवाली सुनवाई से चीफ जस्टिस गवई ने खुद को अलग किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?