By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जस्टिस वर्मा की रिट याचिका पर होनेवाली सुनवाई से चीफ जस्टिस गवई ने खुद को अलग किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

जस्टिस वर्मा की रिट याचिका पर होनेवाली सुनवाई से चीफ जस्टिस गवई ने खुद को अलग किया

Last updated: July 24, 2025 1:32 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। देश के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की रिट याचिका पर होने वाली सुनवाई से स्वयं को बुधवार को अलग कर लिया। न्यायमूर्ति वर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर रहने के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के अपने सरकारी आवास से कथित तौर पर नगदी मिलने के मामले में आंतरिक जांच प्रक्रिया और उनके स्थानांतरण तथा न्यायाधीश के पद से हटाने के फैसले की वैधता को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में एक रिट याचिका दायर की है।
मुख्य न्यायाधीश ने सुनवाई से अपने आप को अलग करते हुए कहा कि चूँकि वह उनके स्थानांतरण (दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में) के निर्णय का हिस्सा थे, इसलिए उनके लिए इस मामले में सुनवाई करना उचित नहीं होगा। न्यायमूर्ति वर्मा की ओर से दायर एक याचिका पर विचार करने के लिए सहमति व्यक्त करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वह मामले की सुनवाई के लिए एक पीठ का गठन करेंगे। मुख्य न्यायाधीश गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष न्यायमूर्ति वर्मा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा तत्काल सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख करने पर अदालत ने सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की।
वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी, राकेश द्विवेदी, सिद्धार्थ लूथरा और सिद्धार्थ अग्रवाल भी न्यायमूर्ति वर्मा की ओर से पेश हुए। वकील ने कहा कि इस मामले में कुछ संवैधानिक मुद्दे शामिल हैं। न्यायमूर्ति वर्मा पर नकदी बरामदगी के मामले में एक आंतरिक जाँच रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है। शीर्ष अदालत की इस आंतरिक रिपोर्ट में उनके खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई और उन्हें हटाने की सिफारिश भी शामिल है।
न्यायमूर्ति वर्मा को इस वर्ष मार्च में उनके आवास पर कथित तौर पर नकदी मिलने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय से उनके मूल न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था‌। उन्होंने एक रिट याचिका में आंतरिक प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने निष्पक्ष सुनवाई और उचित प्रक्रिया से इनकार किये जाने का दावा किया। उन्होंने न्यायाधीशों की समिति द्वारा जाँच शुरू करने से पहले औपचारिक शिकायत न होने का मुद्दा भी उठाया। न्यायमूर्ति वर्मा ने तर्क दिया कि 22 मार्च, 2025 को उनके खिलाफ आरोपों का खुलासा करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति वेबसाइट पर अपलोड करने (शीर्ष न्यायालय के) से मीडिया में तीव्र अटकलें लगाई गईं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और गरिमा के अधिकार का उल्लंघन हुआ। न्यायमूर्ति वर्मा ने यह भी तर्क दिया कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना द्वारा गठित न्यायाधीशों की समिति ने उन्हें आरोपों का खंडन करने या गवाहों से जिरह करने का अवसर नहीं दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सार्वजनिक श्रीगणेशोत्सव मंडप के लिए अनुमति प्रक्रिया शुरू
Next Article पुलकित है बस जादू”: कृति खरबंदा ने अपनी बॉन्डिंग पर की दिल से बात

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?