सुरभि सलोनी रिपोर्ट, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग एवं सत्ताधारी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में एसआईआर के नाम पर एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के वोट चुराए जा रहे हैं। हम इस पर चुप नहीं बैठेंगे तथा यह लड़ाई इंडिया गठबंधन सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगा।
राहुल गांधी ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि – “हिंदुस्तान में इलेक्शन चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है। महाराष्ट्र में कैसे मैच फिक्सिंग हुई, हमने सबको दिखाया। कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की जांच की – वहां बड़े पैमाने पर वोट चोरी मिली, जल्द जनता के सामने लाएंगे। बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के वोट चुराए जा रहे हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे। INDIA गठबंधन जन अधिकार की लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमें कई गंभीर गड़बड़ियों का आरोप विपक्ष द्वारा लगाया जा रहा है। साथ कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इसकी खामियों को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं तथा इस मुद्दे को उठा रहे हैं। अब उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है तथा यह लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ने की बात कही है।
हिंदुस्तान में इलेक्शन चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है!
महाराष्ट्र में कैसे मैच फिक्सिंग हुई, हमने सबको दिखाया।
कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की जांच की – वहां बड़े पैमाने पर वोट चोरी मिली, जल्द जनता के सामने लाएंगे।
बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों… pic.twitter.com/AxJRfUJqjT
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2025

