कांदिवली ( मुंबई)। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ( मुंबई) द्वारा 80 वा स्वतंत्रता दिवस पर कांदिवली ईस्ट में स्थित कन्या सुरक्षा स्तंभ पर आज 15 अगस्त 2026 को कांदिवली के नगरसेवक माननीय श्रीमान सचिन जी पाटिल ने ध्वजारोहण किया ।
महिला मंडल कांदिवली की अध्यक्षा निर्मला जी कोठारी ने सभी का स्वागत करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी और देश के वीर शहीदो के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। ABTMM महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कन्या सुरक्षा स्तंभ के बारे में बताया। माननीय श्रीमान सचिन जी पाटिल ने भी सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।
कांदिवली सभा के अध्यक्ष श्रीमान मीठालाल की धाकड़ ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी । कन्या मंडल ने कन्या मंडल गीत का संघान किया । ABTMM महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण, कार्य समिति सदस्य रेखा जी सियाल एवं नूतन जी लोढ़ा की गरिमामय उपस्थिति रही । महिला मंडल की संरक्षक परामर्शक बहनों , निवर्तमान अध्यक्षा एवं सभा, TYP, किशोर मंडल से भी अनेक भाई-बहनों की विशेष उपस्थिति रही ।
आभार ज्ञापन ABTMM कार्य समिति मेंबर श्रीमती नूतन जी लोढ़ा ने किया । कन्या सुरक्षा स्तंभ पर ध्वजारोहण के पश्चात कांदिवली तेरापंथ भवन में शासन श्री साध्वीश्री विद्यावती जी द्वितीय एवं साध्वीवृंद के सानिध्य में ध्वजारोहण के कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही । लगभग 200 भाई बहनों विशेष उपस्थिती रही ।
कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

