है जवानी तो इश्क होना है को लेकर उत्साह हर नए अपडेट के साथ बढ़ता ही जा रहा है और फिल्म की हर झलक ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसी बीच हाल ही में रिलीज हुआ रोमांटिक गाना तेरा हो जाऊं दर्शकों के दिलों को छू गया है और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सबसे पसंदीदा गानों में शामिल हो गया है।
इस गाने में वरुण धवन और पूजा हेगड़े की शानदार केमिस्ट्री सबसे ज्यादा चर्चा में है। दोनों की फ्रेश जोड़ी स्क्रीन पर एक सॉफ्ट और फील-गुड एहसास लेकर आती है, जो इसे और भी खास और दिल को छू लेने वाला बनाती है।
वरुण की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और नेचुरल चार्म, पूजा की ग्रेसफुल और एनर्जेटिक पर्सनैलिटी के साथ बेहतरीन तालमेल बनाते हैं। दोनों साथ मिलकर एक ऐसी यंग और फ्रेश एनर्जी लेकर आते हैं, जो गाने की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। गाने को और खास बनाती है स्टेबिन बेन और जोनिता गांधी की सुरीली आवाज। व्हाइट नॉइज़ कलेक्टिव्स के संगीत और वायु के लिखे बोलों के साथ तेरा हो जाऊं रोमांस को एक मॉडर्न और कैची अंदाज़ में पेश करता है, जो पहले ही प्लेलिस्ट्स और इंस्टाग्राम रील्स पर छा चुका है। टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनी और डेविड धवन द्वारा निर्देशित है जवानी तो इश्क होना है – जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आएंगे – 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम

