सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: November 22, 2026 10:04 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE
Highlights
  • आचार्यश्री ने ‘महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस’ अपने सुगुरु के गाथाओं को किया वर्णित
  • महाप्राण ध्यान साधना पुस्तक का पूज्य सन्निधि में हुआ लोकार्पण
  • अनेक चारित्रात्माओं ने अपनी-अपनी तपस्या का आचार्यश्री से किया प्रत्याख्यान
  • श्रीगंगानगर ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने दी अपनी प्रस्तुति, प्राप्त हुआ मंगल आशीष

लाडनूं । जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की राजधानी के रूप में सुविख्यात लाडनूं की धरा पर स्थित जैन विश्व भारती परिसर में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ का दूसरा योगक्षेम वर्ष का महामंगल प्रवास करने रहे तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान देदीप्यमान महासूर्य, अखण्ड परिव्राजक, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी आगम के माध्यम से चतुर्विध धर्मसंघ को नित नूतन ज्ञान प्रदान कर रहे हैं। आचार्यश्री के श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली ज्ञानगंगा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। योगक्षेम वर्ष के दौरान आयोजित चतुर्मासकाल भी अब यथाशीघ्र सम्पन्न होने वाला है। इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था का ज्वार मानों अपनी तीव्रता के साथ हिलोरें ले रहा है। लाडनूंवासी ही नहीं, अपितु आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले श्रद्धालु भी इस सुअवसर पूर्ण लाभ उठा रहे हैं। इसके साथ ही चतुर्मासकाल में आयोजित होने वाले सभी सांगठनिक आयोजन भी प्रायः सम्पन्नता की ओर हैं। रविवार को आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में जीवन विज्ञान दिवस का भी आयोजित हुआ।
रविवार को प्रातःकालीन आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय को आगम के माध्यम से विवेचित करते हुए कहा कि यह जन्म-मरण वाला संसार एक प्रकार का समुद्र है। इस अर्णव में जीव बहते जा रहे हैं। कोई-कोई जीव इस भवसागर से पार पाने सफलता अर्जित कर लेते हैं और मोक्षश्री को प्राप्त कर लेते हैं। जो महाप्रज्ञ होता है, वह इसको प्राप्त कर लेता है। आज कार्तिक शुक्ला त्रयोदशी है, जो चतुर्मास की अंतिम त्रयोदशी होती है। आज के दिन परम पूज्य आचार्यश्री तुलसी ने अपने एक सुशिष्य को अलंकरण प्रदान किया था। उस समय मुनि नथमलजी स्वामी (टमकोर) का एक विद्वत व दार्शनिक संत के रूप में नाम विख्यात था। आज के दिन आचार्यश्री ने मुनि नथमलजी स्वामी (टमकोर) को ‘महाप्रज्ञ’ अलंकरण प्रदान किया था। महाप्रज्ञ शब्द आगम का शब्द है, जिसे आचार्यश्री तुलसी ने काम में लिया। यह गरिमापूर्ण विशेषण है। आचार्यश्री तुलसी तेरापंथ धर्मसंघ के नवम अधिशास्ता थे। तेरापंथ धर्मसंघ का यह अद्वितीय अलंकरण है। तेरापंथ धर्मसंघ के अब तक ज्ञात इतिहास में किसी अन्य को यह अलंकरण नहीं प्राप्त हुआ है। महाप्रज्ञ अलंकरण की अर्हता पाना भी सामान्य बात नहीं है।
मुनि नथमलजी स्वामी को मुनिकाल भी लम्बा मिला। लगभग 48 वर्ष का उनका मुनि काल रहा। मुनि अवस्था से ही उन्होंने स्वयं को ज्ञान की आराधना में लगाया। वे अध्ययन-अध्यापन के कार्य से भी जुड़ गए थे। ज्ञानावरणीय कर्म का क्षयोपशम हो तो अच्छे रूप में ज्ञान की अभिवृद्धि हो सकती है। उन्होंने आचार्यश्री तुलसी को कितना सहयोग प्रदान किया था। संघ के विकास में कितना चिंतन आदि में आचार्यश्री तुलसी के कितने सहयोगी रहे। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने अपने पूरे जीवनकाल में मात्र दो ही चतुर्मास अलग किए थे।
मुनिश्री नथमलजी स्वामी (टमकोर) का अपना वैदुष्य था। मैंने मुनि अवस्था में, युवाचार्य अवस्था में और आचार्य अवस्था में भी आपके सान्निध्य में रहने का अवसर मिला। उनका मुनिकाल भी काफी प्रभावशाली रहा। उन्होंने मुझे एक बार ध्यान करने की प्रेरणा प्रदान की थी। उनके युवाचार्य बनने के बाद गुरुदेव तुलसी ने मुझे उनके आंतरिक कार्यों में सहयोगी के रूप में नियुक्त कर दिया। फिर बहुत ही निकट रहने सौभाग्य प्राप्त हो गया। अध्ययन का क्रम चलता था। उन्होंने मुझे कितना पढ़ाया था।
आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ऐसे तेरापंथ धर्मसंघ के एकमात्र ऐसे आचार्य हुए, जिन्हें उनके गुरु द्वारा ही युवाचार्य पद की पछेवड़ी और आचार्य पद की पछेवड़ी भी ओढाई गई। इस प्रकार अद्वितीय आचार्य हुए आचार्यश्री महाप्रज्ञजी। आचार्य व युवाचार्यश्री की जोड़ी बाद में गणाधिपति और आचार्यश्री की जोड़ी में परिणत हो गई। गुरुदेव तुलसी ने कहा कि महाप्रज्ञ में तुलसी को देखो और तुलसी में महाप्रज्ञ को देखो। मुनि अवस्था में ‘महाप्रज्ञ’ अलंकरण के रूप में था और युवाचार्य बनने के बाद उनका नाम ही महाप्रज्ञ हो गया।
आचार्यश्री महाप्रज्ञजी प्रेक्षाध्यान कराते थे। जीवन विज्ञान की बात भी आती है। जीवन विज्ञान अणुव्रत व प्रेक्षाध्यान का मिश्रित रूप जीवन विज्ञान है। अणुव्रत, प्रेक्षाध्यान और जीवन विज्ञान तीनों ही लोककल्याणकारी कार्यक्रम है। जीवन विज्ञान मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ा हुआ है। उनका जीवनकाल सर्वाधिक लम्बा रहा। हम उनके जीवन से यथासंभवतया प्रेरणा लेते रहें, यह काम्य है। ऐसे महाप्रज्ञप्रवर के प्रति मैं अपना श्रद्धार्पण करते हैं। आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त मुनि धर्मेशकुमारजी द्वारा लिखित पुस्तक ‘महाप्राण ध्यान साधना’ जैन विश्व भारती द्वारा आचार्यश्री के समक्ष लोकार्पित किया गया। इस संदर्भ में आचार्यश्री मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। मुनि धर्मेशकुमारजी ने भी अपनी अभिव्यक्ति दी। साध्वी स्वस्थप्रभाजी ने नौ की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। मुनि प्रतीककुमारजी ने लघु सर्वतोभद्र तप की दूसरी परिपाटी सम्पन्न की। आचार्यश्री ने इस संदर्भ में मुनिजी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। मुनि मुकेशकुमारजी ने आचार्यश्री से 29 दिन की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में उपस्थित श्रीगंगानगर ज्ञानशाला परिवार द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। आचार्यश्री ने ज्ञानशाला परिवार को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?