मुंबई। जैसे शहर में प्रेक्षाध्यान जन जागृति अभियान योग क्षेम वर्ष के उपलक्ष में प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षा ध्यान योग साधना केंद्र अशोकनगर कांदिवली द्वारा जबरदस्त प्रेक्षा ध्यान जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। प्रेक्षाध्यान का यह अवदान पहुंचे हर घर हर द्वार ।बने जन-जन का यह अभियान। मिले स्वस्थता का अमूल्य उपहार ।चहुंमुखी विकास के साथ, स्वयं से हो स्वयं का साक्षात्कार।
वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ के मार्गदर्शन एवं दुगड़ दंपति के प्रशिक्षणत्व में मुंबई जैसे शहर में घर-घर में प्रेक्षाध्यान का जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज की प्रेक्षाध्यान की कार्यशाला के कल्पतरू गार्डनस के बास्केटबॉल ग्राउंड में रखी गयी।श्रीमती सुमन बहन रूपल बेन और प्रीति बहन तीनों केंद्र की प्रशिक्षिकाओं ने 162 परिवार के इस परिसर में घर-घर में जाकर लोगों को प्रेक्षा ध्यान की जानकारी दी और इस प्रेक्षाध्यान की कार्यशाला से जुड़ने का आह्वान किया ।
100 भाई बहनों की उपस्थिति में आज की कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें श्री दुगड ने प्रेक्षाध्यान दीर्घश्वांस प्रेक्षा, प्राणायाम ,सूक्ष्म योग मुद्राएं ,आदि कई प्रयोग करवाते हुए प्रेक्षाध्यान की सुंदर प्रस्तुति अपनी चिर परिचित शैली में दी।आज के कार्यक्रम में सब पढ़े लिखे लोग थे वो सब काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा यह काम जो कोई नहीं कर सकता वह आप इस प्रेक्षाध्यान केंद्र के माध्यम से आप कर रहे हो ।कल्पतरू गार्डन की पूरी कमेटी का आज पूरा सहयोग मिला ।
श्री दुगड का शाल व माल्यार्पण श्रीफल देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया सुमन बहन ने सबका आभार व्यक्त किया आज इस कार्यक्रम में महोत्सव टीवी चैनल वाले विशेष रूप से उपस्थित रहे ।29 वर्ष से निरंतर यह सेंटर चल रहा है यहां प्रेक्षाध्यान के 4 केंद्र अभी चल रहे हैं साथ में अभी यह प्रेक्षाध्यान की जन जागृति का जबर्दस्त अभियान चल रहा है जबरदस्त श्रम लग रहा है और जबरदस्त सफलता मिल रही है।आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के इस मिशन को वर्तमान में आचार्य श्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में घर-घर में प्रेक्षा ध्यान पहुंचाने का दुगड दंपति और उनकी टीम के द्वारा बहुत ही सुंदर और सुनियोजित कार्य किया जा रहा है निश्चित यह दंपति बधाई के पात्र हैं जिनके रग रग में प्रेक्षाध्यान बसा हुआ है।

