- गायत्री साहू
सैफरॉन्स इवेंट्स और सैफरॉन्स इंटरटेनमेंट के सीएमडी विजय कलोसे ने फैशन कोरियोग्राफर शाकिर शेख, फैशन कोरियोग्राफर निशा हरले, फिटनेस फैक्ट्री के सह संस्थापक दीपक पाठक और जतिंदर सिंह मोंगा की उपस्थिति में “सैफरॉन्स शो स्टॉपर हंट” मिस एंड मिसेज सौंदर्य प्रतियोगिता का घोषणा किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिसेज इंडिया – कविता थांकी, मिस इंडिया – सुमन चेलानी, मिसेज इंडिया – दीक्षा भाटिया, मिसेज इंडिया-मयंक शर्मा पटेल, मिसेज इंडिया-प्रिया कंचन, मिस इंडिया-कोमल किरण, ट्रैवल एंड हॉलिडे पार्टनर-गौरांग नायक, हेयर एंड मेक-अप पार्टनर-आशा हरिहरन, फ़ोटोग्राफ़र-नंदू धुरंदर, डर्माटोलॉजिस्ट-डॉ शर्मिला नायक, ग्लोबल वेलनेस एम्बेसडर और स्पा एक्सपर्ट-डॉ रेखा चौधरी, ऑर्थोडॉन्टिस्ट-डॉ राकेश मेहता और डॉ निधि मेहता, सेलिब्रिटी एंकर इंडिया -सिमरन डेन्ज़, ग्रूमिंग एक्सपर्ट-रशीदा कपाड़िया, आउटडोर पार्टनर-डॉ योगेश लखानी, किंगफ़िशर इवेंट हेड-वसंत भंडारी, श्याम सिंघानिया और जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के ट्रस्टी-योगेश दलाल की खास उपस्थिति रही.
इस प्रतियोगिता के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन सोमवार 5 अगस्त 2019 को शाम 3.00 बजे से 6.00 बजे के बीच फिटनेस फैक्ट्री अंधेरी (पश्चिम) में रखा गया था. रीजनल फिनाले अगस्त / सितंबर 2019 को मुंबई में होगा.
सैफरॉन्स शो स्टॉपर हंट प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के 10 शहरों में किया जाएगा तथा सभी 10 शहरों का ग्रैंड फिनाले मुंबई में होगा. 20 मिस एंड 20 मिसेज प्रतियोगी प्रत्येक शहर से क्षेत्रीय फिनाले में भाग लेंगे जिसमें 3 मिस एंड 3 मिसेज विजेता प्रत्येक शहर से चुने जाएंगे.
ग्रैंड फिनाले के लिए महाराष्ट्र की 30 मिस एंड 30 मिसेज विजेता सैफरॉन्स शो स्टॉपर हंट के लिए प्रतिस्पर्धा में शामिल होगी जिसमें 3 मिस एंड 3 मिसेज विजेताओं को “सैफरॉन्स शो स्टॉपर 2019” का ताज पहनाया जाएगा.
सभी विजेताओं को फिल्म “शो स्टॉपर” में मुख्य भूमिका दी जाएगी. विजेताओं को फ़िल्म व फैशन उद्योग के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया जाएगा, सभी प्रतियोगियों का मुफ्त पोर्टफोलियो तैयार किया जाएगा. सभी विजेताओं को फिल्म उद्योग के विशेषज्ञों द्वारा अभिनय के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा साथ ही सभी विजेताओं को कलाकार परमिट कार्ड मिलेगा.
फैशन शो में कोई स्विम सूट राउंड, बिकनी राउंड और स्किन शो का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा. यह कार्यक्रम फिल्म “शो स्टॉपर” के लिए “मॉडल हंट” है जहां प्रतियोगिता में महिला सशक्तीकरण का समर्थन करने और हर उम्र की महिलाओं को खुद के बारे में सहज महसूस कराने के लिए है.

