लंदन:टी20 क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉलिन एकरमैन टी20 क्रिकेट में एक मैच में सात विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। वाइटैलिटी ब्लास्ट टूर्नामेंट में बुधवार को बर्मिंघम बीयर्स और लेस्टरशर के बीच खेले गए मैच में ये रिकॉर्ड बना।
एकरमैन ने बर्मिंघम बीयर्स के खिलाफ हुए टी-20 ब्लास्ट के मैच में लेस्टरशर की ओर से खेलते हुए 18 रन देकर सात विकेट चटकाए। उनकी टीम ने 55 रनों के बड़े अंतर के साथ मुकाबले में जीत दर्ज की। एकरमैन ने सात में से छह विकेट दो ओवर के अंतर में ही ले लिए। 190 रनों का पीछा करते हुए बर्मिंघम बीयर्स की टीम ने अपने आखिरी के आठ विकेट केवल 20 रनों के अंदर ही खो दिए। बर्मिंघम की पूरी टीम 134 रनों पर ढेर हो गई।
28 वषीर्य एकरमैन ने बताया, ‘मैंने लाखों सालों में भी ऐसा रिकॉर्ड बनाने के बारे में नहीं सोचा था। मैं एक बैटिंग-ऑलराउंडर हूं।’ एकरमैन ने गेंदबाजी करते हुए माइकल बगेर्स, सैम हैन, विल रोड्स, लियाम बैंक्स, एलेक्स थॉमसन, हेनरी ब्रुक्स और जीतन पटेल के विकेट लिए। उन्होंने मलेशिया के गेंदबाज अरुल सुपियाह का रिकॉर्ड तोड़ा। 2011 में उन्होंने सोमरसेट से खेलते हुए ग्लोमोर्गन के खिलाफ पांच रन देकर छह विकेट चटकाए थे।

