नवी मुंबई।अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम वाशी नवी मुंबई द्वारा अणुव्रत सभागार में 13/07/2025 को आयोजित किया गया।
प्रवक्ता उपासक श्रीमान सुधांशुजी चंडालिया द्वारा विशेष प्रेरणा और ज्ञानशाला के बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलवाई।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्रीमान पंकज जी चंडालिया, तेरापंथ युवक परिषद कार्याध्यक्ष श्रीमान अरविंद जी खाटेड, जैन विद्या के केंद्र व्यवस्थापिका इंदु जी वडाला, आध्यात्मिक टीम के प्रभारी संजू जी दूगड़ ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ज्ञानशाला के बच्चो ने अपनी Junk food पर fancy dress द्वारा अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में वाशी सभा मंत्री पवन जी परमार, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री नीलेश जी कोठारी, वाशी ज्ञानशाला की सह प्रशिक्षिका नीमा जी धोखा, मयूरी जी बाफना, ज्ञानशाला परिवार वाशी नवी मुंबई के प्रशिक्षकाए, अभिभावकगण ज्ञानशाला के बच्चों की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वाशी में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन।

