देशभर में खूब तारीफें बटोरने और 99वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुने जाने के बाद, होम्बले फिल्म्स अब मराठी ड्रामा ‘गोंधल’ को इंटरनेशनल सिनेमाघरों में रिलीज करके दुनियाभर में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है संतोष दावखर द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म गोंधल, एक बेहद इंटेंस मराठी फोक-थ्रिलर है। इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी और निषाद भोईर जैसे टैबेहद टैलेंटेड एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, फिल्म की कहानी को मेस्ट्रो इलैयाराजा ने अपनी म्यूजिक से मजबूती दी है। फिल्म की कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र में रात के समय किए जाने वाले अनुष्ठान की झलक दिखाती है, जिसमें विश्वास, इंसानी जुनून, ताकत संग धोखे का मेल है। कहानी इतनी जबरदस्त है कि यह दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखती है।
गोंधल अपनी रिलीज के बाद से ही दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक से सराहना पा रही है। फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अब तक अपने नाम किए हैं, जिसमें 56वें इंटरनेशनल फिल्म फ़ेस्टिवल ऑफ़ इंडिया (IFFI) में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड का नाम भी शामिल है। अपनी दमदार कहानी, असली लगने वाले कल्चरल बैकग्राउंड और कमाल की विज़ुअल डेप्थ के लिए फिल्म लवर्स के बीच यह फिल्म अपनी एक अलग जगह रखती है। ऐसे में अब एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए फिल्म ने ऑस्कर 2027 (99वें एकेडमी अवॉर्ड्स) में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फ़ीचर फ़िल्म’ कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर अपनी जगह बनाई है। भारतीय सिनेमा के गर्व को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाते हुए, पैन-इंडिया पावरहाउस कंपनी ‘होम्बले फिल्म्स’ ने अब ऑफिशियल तौर पर इस फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन की कमान अपने हाथों में ले ली है, ताकि इसे दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।
होम्बले फिल्म्स ने एक एक्साइटिंग पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए लिखा:
“अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म से अब भारती की ऑस्कर 2027 में ऑफिशियल एंट्री तक, #Gondhal.
हमें दुनिया भर के दर्शकों के सामने इस दमदार कहानी को लेकर आने में बेहद गर्व महसूस हो रहा है।
@hombalefilms द्वारा फिल्म का ओवरसीज रिलीज़ किया जा रहा है।
जल्द ही सिनेमाघरों में।”
https://x.com/hombalefilms/status/2108200696638243164?s=46&t=Rlw0MKWQgvETaijmSa8sIA
होम्बले फिल्म्स भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसने KGF फ्रैंचाइज़ी, कांतारा, सालार फ्रैंचाइज़ी और महावतार नरसिम्हा के जरिए देश की कुछ सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्में दी हैं, जिसमें इनके ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी भी शामिल हैं। ऐसे में अब यह ग्लोबल लेवल पर हनुमान अंश फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहा है। इस प्रोडक्शन हाउस ने अपनी सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों के ज़रिए, इंडियन सिनेमा की दुनिया में लगातार नए बेंचमार्क सेट किए हैं, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अपना सबसे बड़ा योगदान भी दिया है। फिल्मों की शानदार लाइन अप की बात करें तो, प्रोडक्शन हाउस के पास सालार: भाग 2 – शौर्यंगा पर्व, महावतार परशुराम, सूर्या 48, येतो का नाय और ऋतिक रोशन के साथ अपकमिंग कोलैबोरेशन शामिल है।
ऑस्कर 2027 में ऐतिहासिक एंट्री के बाद अब दुनियाभर में होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज होगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’

