कोलकाता। देवगुरू धर्म को समर्पित साउथ कोलकाता महिला मंडल की सत्र 2025-27 की नवगठित कार्य समिति का शपथ ग्रहण समारोह 11/7/25 को आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी के सानिध्य में पूर्वांचल सभागार में आयोजित हुआ।
सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती पदमा जी कोचर ने मुनिश्री को वंदन करते हुए मनाव की प्रक्रिया से प्रस्तावित नाम श्रीमती बिंदु जी डागा को अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण करवाई। सभी बहनों ने ओम अर्हम के स्वर से स्वागत किया 
मुनिश्री के द्वारा विधिवत अध्यक्ष की घोषणा होने के तत्पश्चात अध्यक्षा श्रीमती बिंदु जी डागा ने संपूर्ण कार्य समिति टीम को अपने अपने पद की गरिमा रखते हुए शपथ ग्रहण करवाई। सभी बहनों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने वर्तमान टीम को बधाई देते हुए फरमाया की अध्यक्ष बिंदु जी डागा का परिवार एक धार्मिक परिवार है इस परिवार के सदस्य का अध्यक्ष बनना उन्नति का शुभारंभ हुआ है। देव गुरु और धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए आगे से आगे काम करें और अपने से लक्ष्य को प्राप्त करें। बिंदु से सिंधु तक का रास्ता बड़ी जागरूकता और समर्पित भाव से नापने का प्रयास करें।
अध्यक्षा श्रीमती बिंदु जी डागा और मंत्री श्रीमती रश्मि जी सेठिया अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि संघ व संघपति के प्रति समर्पित भाव से, गुरु इंगित को आराधते हुए , संस्था की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु पुर्ण जागरूकता के साथ कार्य करने को संकल्पबद्ध है। मुनि श्री के प्रति अनंत अनंत कृतज्ञता जिन्होंने अपने समय का नियोजन कर साउथ कोलकाता महिला मंडल को समय प्रदान करवाया। संकल्पों, की कड़ी में आज पूरे मंडल ने ओम भिक्षु की सवा लाख माला का मौखिक जाप 100 बहनों द्वारा 108 दिन व, 100 बहनों द्वारा ओम भिक्षु की एक माला 108 दिन तक का लिखित जाप का संकल्प मुनि श्री जी के चरणों में अर्पित किया
सभी वरिष्ठ पदाधिकारी बहनों ने राष्ट्रीय संरक्षिका श्रीमती तारा देवी सुराणा ,राष्ट्रीय ट्रस्टी श्रीमती सूरज जी बरडिया, श्रीमती कल्पना जी बैद, संरक्षिका श्रीमती चंपा देवी कोठारी ने अध्यक्ष को बधाई देते हुए अपने आशीर्वाद स्वरुप मन के भाव व्यक्त किये ।
निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती पदमा जी कोचर व मंत्री श्रीमती अनुपमा नाहटा ने मुनिश्री को वर्ष 2023/25 का प्रतिवेदन भेंट किया। मुनिश्रीजी ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते फरमाया की पदमाजी और अनुपमा ज़ी ने सदैव सबको साथ लेकर एवं चारित्रत्माओं के इंगिता -नुसार कार्य किया.
पूर्वांचल महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती बबीता जी तातेड ,लाडनू की बहनों व डूंगरगढ़ की बहनों ने अध्यक्ष व मंत्री को बधाई देते हुए दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। आज प्रवचन में मुनि श्री जिनेश कुमार जी के सानिध्य में डाबड़ीवाल परिवार की विशिष्ट श्राविका 96 वर्षीय बेलाबाई डाबड़ीवाल का साउथ कोलकाता महिला मंडल द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था थी। सभी बहनों ने प्रसन्नता के साथ भोजन ग्रहण किया। उपस्थित सभी बहनों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
बिंदु डागा अध्यक्ष, रश्मि सेठिया मंत्री

