दीपिका पादुकोण का जाना माना चैरिटी क्लॉज़ेट इस ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ के मौके पर नए पावरफुल चैप्टर ‘फीचर्ड क्लॉज़ेट्स’ की शुरुआत कर रहा है। इस नए कदम के साथ इंस्पायर करने वाले कई नाम को चैरिटी सेल में अपने खुद के वॉर्डरोब से कपड़े और बाकी चीज़ें देने के लिए इनवाइट किया जा रहा है। ऐसा मेंटल हेल्थ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाए जाने के लिए संसाधन जुटाए जाने के लिए किया जा रहा है।
ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु द्वारा इस खास पहल की शुरुआत की जा रही है। इस तरह से अपने फैंस के लिए बेहद खास कलेक्शन तैयार करने वाली वह पहली गेस्ट बन गई हैं। बता दें कि ‘फीचर्ड क्लोज़ेट्स’ पहल ‘दीपिका पादुकोण क्लोज़ेट’ का एक नेचुरल इवोल्यूशन है। इसमें अब एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ हाथ मिलाते हुए पहल के असर को और बढ़ा रही हैं। दीपिका के यह सभी दोस्तों की यह सोच है कि नज़रिए को बदलने में हम सभी का रोल है।
https://www.instagram.com/reel/DeTVRtttcVd/?xtok=MTB5amE5ajd3NjdzeQ==
इस बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण कहती हैं, “इस पहली फीचर्ड क्लोसेट के लिए पीवी सिंधु के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास रहा है। वह न सिर्फ एक वर्ल्ड-क्लास एथलीट हैं, बल्कि उनकी शालीनता, हिम्मत और असली पहचान ऐसी खूबियां हैं, जिनकी मैं दिल से तारीफ करती हूं। ऐसी दुनिया में, जहां अक्सर लोगों से बिना किसी संघर्ष के मजबूत बने रहने की उम्मीद की जाती है, वहीं पीवी जिस हिम्मत और बेहतरीन प्रदर्शन की मिसाल पेश करती हैं, उसे देखते हुए इस मुहिम के लिए उनका पूरे दिल से साथ देना और भी मायने रखता है।” पीवी सिंधु कहती हैं, “एथलीट्स के तौर पर लोग अक्सर हमें मेंटली स्ट्रांग मानते हैं, लेकिन हमारे लिए उन पलों के बारे में बात करना भी उतना ही जरूरी है, जब हम मुश्किलों से जूझ रहे होते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह पहल लोगों को अपनी बात खुलकर कहने, दूसरों की भावनाओं को समझने और मेंटल हेल्थ से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों का साथ देने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर हम सभी को बात करनी चाहिए। मुझे दीपिका और उनकी फाउंडेशन के इस जरूरी काम का समर्थन करने और वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के इस खास मौके का हिस्सा बनने की खुशी है।” ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ की मदद से हर पीस के बिकने से मिलने वाली रकम मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी मदद करने वाली पहलों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।यह कोलैबोरेशन एक-दूसरे का साथ देने, समर्थन करने और एक ऐसे मुद्दे के बारे में, जिसका असर हम सभी पर होता है।
वेरिफाइड हेल्पलाइन से जुड़ी जानकारी के लिए यहां विजिट करें: thelivelovelaughfoundation.org/find-help/helplines
पूरी कलेक्शन देखने और अपनी पसंद के पीस खरीदने के लिए यहां विजिट करें: www.DeepikaPadukone.com/Closet
लिव लव लाफ फाउंडेशन: दीपिका पादुकोण ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर उठाया खास कदम, पीवी सिंधु बनीं पहली फीचर्ड क्लोसेट का हिस्सा

