By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऊर्जामंत्री जी ! सुरियावां में स्थापित कराइए 132 केवी का विद्युत सबस्टेशन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ऊर्जामंत्री जी ! सुरियावां में स्थापित कराइए 132 केवी का विद्युत सबस्टेशन

Last updated: July 13, 2025 6:19 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE
Highlights
  • तहसील उद्योग व्यापार मंडल भदोही के अध्यक्ष शेषधर गुप्ता ने उठाई मांग
  • नगर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति का हाल है बेहाल

भदोही, उत्तर प्रदेश। के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारीमंत्री एके शर्मा से एक बार फिर 132 केवी का विद्युत सबस्टेशन सुरियावां में स्थापित किए जाने की मांग की गयी है। नगरीय और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए लम्बे समय से मांग की जा रहीं है। उद्योग व्यापार मंडल भदोही इस मांग को अर्से से उठा रहा है। अध्यक्ष तहसील उद्योग व्यापार मंडल भदोही, शेषधर गुप्ता ने प्रदेश के ऊर्जामंत्री एके शर्मा से इस मांग पर विचार करने की बात कहीं है। उन्होंने बातचीत में बताया कि कालीन नगरी भदोही के सुरियावां में बिजली आपूर्ति की समस्या आए दिन होती रहती है। लंबे समय से 132 केवी का विद्युत सबस्टेशन बनाए जाने की मांग की जा रहीं है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब भीषण गर्मी शुरू होती है तो इस क्षेत्र की लाखों जनता जनार्दन अघोषित विद्युत कटौती एवं लो बोल्टेज की समस्या से त्राहि-त्राहि करतीं रहतीं है।
इस क्षेत्र में नगर पंचायत सुरियावां, विकासखंड सुरियावां, विकास खंड अभोली जिसकी आबादी लगभग 3 लाख से ऊपर है और इस क्षेत्र में 33/11 के पांच विद्युत सबस्टेशन हैं जिसकी बिजली आपूर्ति फत्तूपुर भदोही से होती है। लेकिन गर्मी और बरसात में इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। नगर एवं ग्रामीण इलाकों को जितनी बिजली मिलनी चाहिए उतनी नहीं मिल पाती है। उन्होंने अपनी मांग पर ऊर्जामंत्री से विचार करने की मांग करते हुए भीषण विद्युत कटौती से लोगों को निजात दिलाने के लिए सुरियावां क्षेत्र में 132 केवी का पावर हाउस बनाएं जाने की मांग किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आदमी के व्यवहार व कर्म में भी रहे धर्म : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण।
Next Article वाशी में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन।

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?