उरण। पर्युषण के दौरान 29 अगस्त को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वध्यान में तेयुप, उरण में अभिनव सामायक का आयोजन किया गया। जहां पूरा तेरापंथ समाज उरण ने अपनी उपस्थिति दी। गुरु इंगित पधारे संघ के प्रतिनिधी उपासक उत्तमचंदजी डागा एवं अशोकजी परमार के सानिध्य में सामायिक रखी गई। कुल 66 मेंबर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं 2 उपासक के साथ उरण क्षेत्र में 68 अभिनव सामयिक हुई।

