नेशनल अवॉर्ड विजेता कार्तिक आर्यन और कबीर खान की सुपरहिट जोड़ी ने अनन्या बिरला के बिरला स्टूडियोज़ के साथ मिलकर एक दिल को छू लेने वाली और प्रेरणादायक फिल्म ‘लड़ाकू’ के लिए हाथ मिलाया है। बिरला स्टूडियोज़ ने आज फिल्म ‘लड़ाकू’ की दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने की तारीख 18 जून 2027 घोषित की।
‘लड़ाकू’ का निर्माण बिरला स्टूडियोज़ और कबीर खान एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन के लिए बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म भी होगी, जिसके लिए उन्होंने डोपामाइन स्टूडियोज़ के साथ हाथ मिलाया है। ‘लड़ाकू’ एक असाधारण सच्ची घटना पर आधारित कहानी है, जो महत्वाकांक्षा, संघर्ष, दृढ़ संकल्प और उम्मीद की प्रेरणादायक दास्तान बयां करती है।
‘चंदू चैंपियन’ जैसी सर्वसम्मति से सराही गई और पुरस्कारों से नवाज़ी गई फिल्म देने के बाद कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी एक बार फिर साथ लौट रही है। यही वजह है कि ‘लड़ाकू’ साल 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है।
‘बजरंगी भाईजान’ और ‘83’ जैसी बेहद लोकप्रिय और दिल को छू लेने वाली फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले कबीर खान एक बार फिर ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक ऐसा नायक है जो तमाम मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करते हुए अपने हौसले और इच्छाशक्ति के दम पर जीत हासिल करता है। ‘लड़ाकू’ के जरिए कबीर खान एक और भावनात्मक, दिल को छू लेने वाली और पूरे परिवार के साथ देखी जा सकने वाली मनोरंजक फिल्म पेश करने जा रहे हैं।
बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!

