अंबेजोगाई। गणाधिपती पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी का एक अवदान है अभिनव सामाईकI सामायिक दिवस पर अंबेजोगाई में अभिनव सामायिक का प्रयोग मुख्य उपासिका दमयंतीजी गेलडा, सहयोगी उपासिका साधनाजी गेलडा, सहयोगी उपासिका मीनाजी संचेती के सानिध्य मे कराया गयाI उपासिका साधनाजी ने त्रिपदी वंदना कारवाई। मुख्य उपासिका दमयंतीजी ने सामायिक का प्रत्याख्यान कारवाया। उपासिका मीनाजी ने सामायिक की महत्ता के बारे में बतायाI उपासिका दमयंतीजी ने परिषद के सभी सदस्यों को वर्ष भर के लिये सामायिक करने की प्रेरणा दी एवं प्रत्याख्यान करवाए। 
अंबेजोगाई में पर्युषण पर्वारधना, सामायिक दिवस – अभिनव सामाईक

