उदयपुर। तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान एवं मुनिश्री प्रसन्न कुमार जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन नायो की तलाई में अंताक्षरी प्रतियोगिता दिनांक 2 August 2019 को रखी गयी। अध्यक्षा श्रीमती सुमन डागलिया ने सभी बहनों का स्वागत किया। तत पश्चात श्रीमती कंचन सोनी एवं विजयलक्ष्मी मुंशी ने अंताक्षरी प्रतियोगता का प्रारम्भ जागरण गीतिका से किया। ६-६ बहनों के 4 समूह बनाये गये, जिनके नाम महासतियों पर रखे गए। प्रतियोगिता में बहनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और सभी राउंड बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ खेले।
संरक्षिका श्रीमती इन्दुबाला पोरवाल एवं सरोज सोनी, सीमा मांडोत, मुनमुन सुराना, केसर तोतावत, तारा परमार, आदि 80 बहनों की उपस्थिति रही।
आभार श्रीमती संगीता चपलोत ने दिया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने सभी बहनों को मार्गदर्शन प्रदान किया। अंताक्षरी में प्रथम स्थान सुंदरी ग्रुप ने प्राप्त किया, द्वितीय कौशल्या ग्रूप, तृतीया दमयंती ग्रुप एवं सांत्वना पुरस्कार सीता ग्रुप को दिया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री रोहित जी चौधरी ने दी।

उदयपुर तेमम द्वारा अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

