मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार संकल्प संगठन यात्रा का आयोजन गुरुवार 25 जुलाई 19 को नालंदा हॉल में चेंबूर परिषद् के प्रभारी श्रीमान सुभाष जी चपलोत , सुनील जी चंडालिया की गरिमामय उपस्थिति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अ भा ते यू प के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप जी कोठारी की रही। नमस्कार महामंत्र के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला मंडल की बहनो द्वारा मंगला चरण किया गया। ते यू प सदस्यों द्वारा विजय गीत का संगान किया गया। स्वागत निष्ठा पत्र का वाचन मुंबई सभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी तातेर के द्वारा किया गया ।
तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री रिंकू जी बाफना ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री दीपक जी पटवारी ने गत मीटिंग की कार्यवाही का वाचन किया। विभिन्न संपादित कार्य किए जा रहे कार्यो और भावी योजना की जानकारी दी। सुभाष जी चपलोत ने विभिन्न प्रभातियां की जानकारी देते हुए सामाईक- साधना, तपो – यज्ञ ,जैन संस्कार विद्या कार्यशाला, एटीडीसी कलेक्शन सेंटर ,एटीडीसी डेंटिस्ट सेवा, महाप्रज्ञ मेडिकल, नेत्रदान व किशोर मंडल को सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने चेंबूर द्वारा किए गए कार्यों की भूरी -भूरी सराहना की ।
अग्रिम कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। मंच का कुशल संचालन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमान नरेश जी सोनी के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर अ भा तेयूप से मेगा ब्लड डोनेट ड्राइव के संयोजक श्री हितेश जी भंडीया ,मुंबई से गौतम जी डांगी, राजेश जी कोठारी ,भूपेश जी कोठारी , नरेश जी चपलोत नवीन जी लौढा, अमित जी, रमेश जी बोहरा, चेंबूर सभा के अध्यक्ष सी मूलचंद जी लोढा ,मंत्री रमेश जी धोका , तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद ,महिला मंडल, किशोर मंडल व संपूर्ण तेरापंथ श्रावक समाज ने संगठन यात्रा को सफल बनाया ।आभार ज्ञापन श्री विकी जी मेहता ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुशील जी हिरण ने दी ।
तेयुप चेम्बूर की संकल्प संगठन यात्रा

