बैग्लुरु। पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर आज जैन समाज के आचार्य/गुरु भगवंत/साधु/साध्वीवृंद के श्री चरणों में दर्शन एवं सेवा का लाभ प्राप्त किया गया। इस दौरान जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) बैंगलोर नॉर्थ चैप्टर के चेयरमैन श्री विमल कटारिया ने जीतो द्वारा किए जा रहे विविध सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा चातुर्मास के पश्चात गांधीनगर स्थित जीतो कार्यालय में पदार्पण हेतु विनम्र निवेदन किया। इस अवसर पर चीफ सेक्रेटरी श्री विजय सिंघवी ने गत दो वर्षों में जीतो बैंगलोर नॉर्थ चैप्टर द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

आज की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य “JITO Divine Jamming” कार्यक्रम के लिए समाज के विभिन्न संघों एवं संस्थाओं को आमंत्रित करना रहा। इस क्रम में कार्यक्रम के कन्वीनर श्री प्रवीण चौहान, को-कन्वीनर श्री कैलाश संकलेचा एवं श्री राकेश पोखरना ने सभी उपस्थितजनों को इस दिव्य आयोजन में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया तथा “जीतो विहारधाम” जैसी सेवा पहल की भी जानकारी दी।
जीतो के पदाधिकारियों के इस सेवा एवं समर्पण भाव से किए जा रहे प्रयासों की सभी स्थानों पर सराहना की गई तथा समाज के विभिन्न संगठनों ने इस अभियान से जुड़ने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की।

इस अवसर पर निम्न स्थानों पर चातुर्मासार्थ विराजित वी.वी.पुरम में प.पू. आगम ज्ञाता डॉ. समकित मुनिजी म.सा., श्री सीमंधर शांतिसूरि जैन श्वे. मंदिर में प.पू. पन्यास प्रवर श्री तपोरत्नविजयजी म.सा., श्री संभवनाथ जैन श्वे. मंदिर (दादावाड़ी) में प.पू. पन्यास प्रवर श्री जिनांगयशविजयजी म.सा., पू. साध्वी श्री पावननिधिश्रीजी म.सा., बसवनगुडी स्थित श्री गुणवर्धक श्वे. मू. जैन संघ में प.पू.ग.आ. श्री युगभूषणसूरीश्वरजी म.सा., प.पू. प्रवर्तक श्री गुणरत्नसागरजी म.सा., पू. साध्वी श्री कलानिधिश्रीजी म.सा., श्री विमलनाथ जैन श्वे. मंदिर (दादावाड़ी) में पू. साध्वी श्री प्रियप्रभाश्रीजी म.सा., जे.सी. रोड स्थित श्री गोड़वाड़ भवन में प.पू.ग.आ. श्री नित्यानंदसूरीश्वरजी म.सा., जयनगर स्थित श्री धर्मनाथ जैन श्वे. मंदिर में प.पू.आ. श्री अरिहंतसागरसूरीश्वरजी म.सा., पू. साध्वी श्री धर्मरुचिताश्रीजी म.सा., प.पू. 108 अनेकांतसागरजी महाराजजी, हनुमंतनगर में साधुमार्गीय महासती श्री स्वागतमश्रीजी म.सा., त्यागराजनगर स्थित श्री महावीरस्वामी जैन श्वे. मंदिर में प.पू.आ. श्री कल्पभूषणसूरीश्वरजी म.सा., पू. साध्वी श्री पराद्दृष्टिश्रीजी म.सा., श्रीनगर स्थित श्री कुंथुनाथ जैन श्वे. मंदिर में पू. साध्वी श्री आत्मयशाश्रीजी म.सा., चामराजपेट में श्री महावीर स्वामी जैन रेव. मंदिर में प.पू.ग.आ. श्री पद्मजीतसागरजी म.सा., श्री शीतलनाथ जैन रेव. मंदिर (पुष्पांजली) में पू. साध्वी श्री मयूरयशाश्रीजी म.सा., तथा समर्थगच्छीय महासती श्री अंजनाश्रीजी म.सा. आदि का सेवा एवं दर्शन का लाभ प्राप्त किया गया।

इस संपूर्ण आयोजन में “श्रवण आरोग्यम” के कन्वीनर श्री दिनेश खीवेसरा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में श्री जयचंद बाफना, श्री सुरेश गन्ना, श्री प्रमित बाफना, श्री सुनील लोढ़ा, श्री सतीश पोरवाड़, श्री किशोर कर्णावत, श्री नेमीचंद दलाल, श्री दिनेश लोढ़ा, श्री मदन मुनोत, लेडीज विंग चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना एवं यूथ विंग चेयरमैन श्री अनीश भोजानी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस प्रकार पर्युषण महापर्व के इस पावन अवसर पर सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

