बोईसर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, बोईसर द्वारा 20 जून 2026 शनिवार को समता भवन में “श्री उत्सव प्रदर्शनी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाशजी सोलंकी श्री प्रकाशजी बोराणा दयानंदजी जगदीशजी बम्ब दिनेशजी बाफना एवं उनकी टीम की उपस्थिति में रिबीन खोलकर के हुई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई ।
महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कांता सोलकी ने सभी अतिथियों, समाजजनों, सहयोगियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। महिला मंडल द्वारा आयाम का एक स्टॉल रखा गया।। प्रदर्शनी में वस्त्र, आभूषण, खाद्य पदार्थ एवं अन्य उत्पादों के 33 आकर्षक स्टॉल लगाए गए। लगभग 1000 से अधिक महिलासमाज की उपस्थिति में आयोजित यह श्री उत्सव महिला उद्यमिता, सामाजिक एकता एवं प्रतिभा प्रोत्साहन का सफल मंच सिद्ध हुआ।
इस कार्यक्रम का संचालन सुंदर ढंग से संगिता चपलोत ने किया। बोईसर महिला मंडल अध्यक्ष कांता सोलंकी ,मंत्री पोर्णीमा परमार करुणा ढालावत , प्रफुला चपलोत दुर्गा पुनमिया कोमल बोराणा , कन्यामंडल से हिनल बोराणा ,भाविका बम्ब , दिक्षा परमार , जान्हवी पुनमिया के अथक श्रम से एवं कार्यसमिति बहनों के अविरल परिश्रम से यह आयोजन पूर्णतया सफल रहा । सभा अध्यक्ष बोइसर के चंद्रप्रकाश जी सोलंकी का महिला मंडल को पूरा सहयोग मिला युवक परिषद् के पीयूष सिसोदिया का पूरा सपोर्ट मिला आभार ज्ञापन महिला मंडल कोमल बोराणा ने किया
अध्यक्ष:- कांता सोलंकी
मंत्री: – पोर्णीमा परमार श्री उत्सव का प्रोग्राम सुबह 9:00 बजे से रात को 9:00 तक चला ये जानकारी मीडिया प्रभारी साहिल सोलंकी बोईसर ने दी

