By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Last updated: June 28, 2026 10:03 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन ने लहराया ‘दादा भुसे इस्तीफा दो’ पोस्टर; ‘पेपरचोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा इलाका
  • ज़ीनत शबरीन सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुंबई। राज्य में TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की घटना के विरोध में तथा शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन के नेतृत्व में आज मंत्रालय के बाहर तथा शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। NEET के बाद अब TET परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया है। राज्य में लगभग हर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो रहा है। लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। सरकार की लापरवाही और विफलता के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में आंदोलन में भाग लिया।
भारी पुलिस बंदोबस्त के बावजूद कार्यकर्ताओं ने गुरिल्ला रणनीति अपनाते हुए शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास तक पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ज़ीनत शबरीन ने आवास की सुरक्षा दीवार पर “दादा भुसे इस्तीफा दो” का पोस्टर लगाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने “पेपरचोर गद्दी छोड़”, “दादा भुसे इस्तीफा दो”, “विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारों से पूरे इलाके को गुंजायमान कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आवास के बाहर “पेपरचोर गद्दी छोड़” जैसे नारे भी लिखकर सरकार के प्रति अपना तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर ज़ीनत शबरीन ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक एक सामान्य घटना बन चुकी है। NEET के बाद अब TET परीक्षा का पेपर भी लीक होने से लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, समय और भविष्य खतरे में पड़ गया है। विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ करने वाली इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए शिक्षा मंत्री दादा भुसे को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

साथ ही सरकार को निष्पक्ष जांच कर पेपर लीक के पूरे रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। भारी पुलिस बंदोबस्त के बावजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरिल्ला रणनीति अपनाते हुए दादा भुसे के सरकारी आवास तक पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को न्याय मिलने और पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होने तक युवा कांग्रेस का संघर्ष और अधिक तेज़ किया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
Next Article रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

भव्य रैली के साथ कांदिवली में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
social
July 19, 2026
साध्वी श्री राकेश कुमारीजी आदि साध्वी वृंद का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
social
July 19, 2026
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: कल्कि 2898 AD की जीत पर प्रभास ने जताई खुशी, जानें क्या कहा
entertainment
July 19, 2026
आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ का हाई-वोल्टेज टीजर हुआ रिलीज
entertainment
July 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?