By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन

Last updated: June 28, 2026 9:48 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • डिजिटल नेटवर्किंग, पॉडकास्ट और युवाओं के लिए विशेष सेमिनार पर रहेगा जोर

मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक कांदिवली स्थित तेरापंथ भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी दो वर्षीय कार्यकाल (2026-28) की विस्तृत कार्ययोजना, विभिन्न प्रकोष्ठों की गतिविधियों एवं समाज के समग्र विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन-मनन किया गया। शासनश्री साध्वीश्री विद्यावतीजी (द्वितीय) एवं साध्वीवृंद के मंगलपाठ के श्रवण के पश्चात श्री नरेन्द्र तातेड़ द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण के साथ प्रथम कार्यकारिणी बैठक का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष श्री माणक धींग ने श्रावक निष्ठा-पत्र का वाचन किया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आगामी कार्यकाल का विजन प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी ने बताया कि मुंबई तेरापंथ सभा आध्यात्मिक, सामाजिक एवं डिजिटल-तीनों आयामों पर केंद्रित होकर कार्य करेगी। सभा का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2032 तक प्रत्येक तेरापंथी परिवार को ‘श्वास’ (SHWAS-आध्यात्मिक विकास, स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, शिक्षा एवं करियर विकास तथा सामाजिक एवं पारिवारिक विकास) के संकल्प से जोड़ना है। इसके लिए डिजिटल नेटवर्किंग, परिवार सर्वेक्षण, व्यवसाय-रोजगार सहयोग, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने सभी समाजजनों से तेरापंथ नेटवर्क ऐप से जुड़कर इस विकास यात्रा का सहभागी बनने का आह्वान किया। बैठक का कुशल संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिनेश सुतरिया ने किया। मंत्री श्री गौतम डांगी ने पिछली बैठक के मिनट्स का वाचन किया तथा नवसदस्यों के अनुमोदन का प्रस्ताव सदन से पारित कराया। उन्होंने कहा कि पूरी कार्यकारिणी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सभा एवं महासभा की प्रत्येक गतिविधि को समाज के अंतिम परिवार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साधु-संतों की सेवा, चिकित्सा सहयोग, गोचर व्यवस्था, युवाओं को जोड़ने हेतु सेमिनार, उपासक प्रशिक्षण एवं ज्ञानशाला को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
कोषाध्यक्ष श्री रिंकू बापना ने आगामी दो वर्षीय कार्यकाल के लिए विभिन्न योजनाओं का संभावित बजट प्रस्तुत किया। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों की योजनाओं पर भी विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं। उपासक प्रकोष्ठ के संयोजक श्री राजेन्द्र मुणोत ने अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की, जबकि श्री विनोद बोहरा ने संस्कार निर्माण शिविर की रूपरेखा रखी। श्री महेन्द्र तातेड़ ने शिक्षा प्रकोष्ठ की भावी योजनाओं की जानकारी दी। श्री दीपक डागलिया ने डिजिटल आधारित योजनाओं पर तथा श्री नवीन सांखला ने बिजनेस नेटवर्किंग एवं ‘श्वास’ की नई अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। JTN की प्रतिनिधि श्रीमती करुणा कोठारी ने युवा पीढ़ी के लिए नियमित संवाद एवं प्रेरणा सेमिनार आयोजित करने का सुझाव दिया। श्री विष्णु बाफना ने मैट्रिमोनी “शगुन” परियोजना, श्री नरेन्द्र तातेड़ एवं श्री नवरत्न गन्ना ने साधु-साध्वीवृंद की चिकित्सा सेवा तथा श्री मनोहर गोखरू ने जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रस्तावित सहायता योजनाओं पर अपने विचार रखे। मुंबई सभा की महत्वाकांक्षी पॉडकास्ट परियोजना पर टीपीएफ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री मनीष कोठारी ने विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कर सभी को उत्साहित किया। कार्यक्रम के समापन पर सहमंत्री श्री देवेन्द्र कोठारी ने कांदिवली तेरापंथ भवन में विराजित साध्वीवृंद, उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, वक्ताओं एवं आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेयुप गोरेगांव ने साध्वी श्री विद्यावती जी ‘द्वितीय’ के पावन सान्निध्य में ग्रहण किया प्रेरणा पाथेय.!
Next Article तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज
entertainment
June 28, 2026
TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Mumbai / Maharshtra
June 28, 2026
तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
social
June 28, 2026
तेयुप गोरेगांव ने साध्वी श्री विद्यावती जी ‘द्वितीय’ के पावन सान्निध्य में ग्रहण किया प्रेरणा पाथेय.!
social
June 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?