By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्टार प्लस ने मदर्स डे पर अपने शोज के जरिए ‘ममता की कसौटी’ के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

स्टार प्लस ने मदर्स डे पर अपने शोज के जरिए ‘ममता की कसौटी’ के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम!

Last updated: May 8, 2025 2:15 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

स्टार प्लस हमेशा से मज़बूत कहानियों और गहरे पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो हर भारतीय परिवार से जुड़ते हैं। मदर्स डे के खास मौके पर चैनल अपने पसंदीदा शोज़ के साथ मिलकर मां के बेमिसाल प्यार, उनके हौसले और उनकी कुर्बानियों का जश्न मना रहा है। इस मदर्स डे पर स्टार प्लस पर देखें ‘ममता की कसौटी’, जो मां के अटूट प्रेम और त्याग को सलाम करता है, आपके पसंदीदा किरदारों की दिल छू लेने वाली कहानियों के साथ।
‘गुम है किसी के प्यार में’ में एक मां की दुनिया तब हिल जाती है, जब सावी को हर मां का सबसे बड़ा डर सताता है – साई अचानक गायब हो जाती है, जिससे सावी का दिल दहल जाता है। वहीं, ‘उड़ने की आशा’ में रेनुका और सचिन के बीच बरसों की दूरियां कम होने लगती हैं। रेनुका को अपने बेटे की परवरिश में अपनी गैरमौजूदगी का एहसास होता है, जिससे उनका रिश्ता भले ही नाजुक हो, लेकिन फिर से जुड़ने की एक नई उम्मीद भी नजर आने लगती है।
‘अनुपमा’ में मां-बेटी का रिश्ता उस वक्त कसौटी पर आ जाता है, जब अनुपमा और राही के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। वहीं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा मां बनने की खुशी तो पाती है, लेकिन इस खास दिन पर उसका पति उसे उनके बच्चे से दूर कर देता है, जिससे उसकी खुशियां अधूरी रह जाती हैं।
‘पॉकेट में आसमान’ में रानी अपने बच्चे को खोने के डर से कुछ ज्यादा ही सुरक्षा करने लगती है, जिससे रिश्तों में नए मोड़ आते हैं। वहीं, ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में अंजलि अपनी बहन सपना को सरप्राइज देती है, जो पूरे बस्ती को एक साथ जोड़ देता है।
‘झनक’ में झनक और मून फिर से अपने प्यारे सूजी हलवे वाली यादें ताज़ा करते हैं, जो उनके रिश्ते में नई गर्माहट लाती हैं। वहीं, ‘जादू तेरी नज़र – डायन का मौसम’ में ममता और अलौकिक ताकतों का अनोखा संगम दिखेगा, जहां एक मां अपने बच्चे की हिफाज़त के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार है।
इस मदर्स डे पर स्टार प्लस इन खास कहानियों के जरिए हमें याद दिलाएगा कि हर कामयाबी, हर मुस्कान और हर संघर्ष के पीछे एक मां का निस्वार्थ प्यार और बलिदान होता है। दर्शकों को हर शो में इमोशनल ट्विस्ट और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।
इस रविवार, शाम 6:30 बजे से 11:30 बजे तक, केवल स्टार प्लस पर देखें “ममता की कसौटी”, जहां आपको देखने मिलेंगी मां के प्यार, संघर्ष और बलिदान की अनकही कहानियाँ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Découvrez Cresus Casino : Une Référence Incontournable du Jeu en Ligne en France
Next Article पालनपुर से गतिमान हुए ज्योतिचरण, 9 कि.मी. का किया विहार, पूज्यचरणों से पावन हुई काणोदर की धरा 

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“विलेन से कभी नफ़रत नहीं हो सकती”, विक्रांत मैसी ने बताया राजकुमार हिरानी की फिल्मों की खासियत
entertainment
June 23, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द होगा खत्म? तुलसी विरानी के सफर को लेकर बढ़ी चर्चा
entertainment
June 23, 2026
चेन्नई के अम्पा स्काईवन मॉल ( डबल ड्रिबल) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
social
June 23, 2026
नीति मोहन और यासिर देसाई का ‘तेरी उम्मीद… आज भी’ नए अंदाज़ में लौटा, नई जनरेशन के लिए नई फीलिंग्स के साथ
entertainment
June 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?