सूर्योदय के सवा दो घंटे के अंदर सुबह का नाश्ता जरूर कर लेना चाहिए। इसमें फलों का सेवन काफी लाभदायक होता है। दोपहर में दही या मट्ठा लेना चाहिए। रात का भोजन सूर्यास्त के 40 मिनट के अंदर लेना चाहिए। रात के खाने के डेढ़ घंटे के बाद दूध पीना चाहिए।
40 मिनट लें सूरज की रोशनी : अच्छी सेहत और विटामिन डी की पूर्ति के लिए प्रतिदिन करीब 40 मिनट तक सूरज की रोशनी में लोगों को रहना चाहिए। साथ ही रात 10 से तड़के चार बजे तक की नींद लेनी चाहिए।
शराब, तंबाकू बीमारी की जड़: शराब और तंबाकू ज्यादातर बीमारियों की जड़ है। लोग इससे दूरी बनाकर करीब 70 फीसदी बीमारियों को रोका जा सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति के साथ पूरा परिवार अस्त-व्यस्त हो जाता है।

