सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मेहनत के साथ विनम्र व्यक्तित्व दिलाता है एक अलग पहचान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

मेहनत के साथ विनम्र व्यक्तित्व दिलाता है एक अलग पहचान

Last updated: August 27, 2019 12:14 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

व्यक्ति की सफलता में कठिन परिश्रम, लगन और संघर्ष के साथ काफी हद तक उसके व्यक्तित्व पर भी निर्भर करती है। अहंकार के साथ कोई भी व्यक्ति ज्यादा दिनों तक सफल नहीं रह सकता। विनम्रता हमें दूसरों की भावनाओं को सम्मान देना सिखाती है। इसके माध्यम से हमारा व्यक्तित्व खूबसूरत बनता है और हम सहनशील बनते हैं। इससे हम जीवन की ऊबड़-खाबड़ परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा पाते हैं।

लता मंगेशकर
बीस से अधिक भाषाओं में तीस हजार से अधिक गीत गाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का कहना है कि आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को लगातार प्रोत्साहन की जरूरत होती है। यदि हम अपने कार्य क्षेत्र में विनम्र रहेंगे तो हमारे वरिष्ठ साथी हमें लगातार प्रोत्साहित करेंगे और हमारी गलतियों व कमजोरियों को सुधारने में मदद करेंगे। विनम्रता सफलता की ऐसी कुंजी है जो हमें समाज में प्रतिष्ठा दिलाती है और हमारे मजबूत व्यक्तित्व को परिभाषित करती है। विनम्र व्यक्ति दूसरों के सुख-दुख को समझता है, लेकिन यह उम्मीद किसी अहंकारी व्यक्ति से नहीं की जा सकती है।

मोहम्मद रफी
भारत के सबसे महानतम गायक मोहम्मद रफी विनम्रता को स्वीकार्यता की पहली सीढ़ी मानते थे। उनका कहना था कि जीवन में हमें बहुत कुछ स्वीकार करने की जरूरत होती है। यदि हम विनम्र नहीं हैं तो अपनी कमजोरियों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। अहंकार खुद को निखारने का मौका नहीं देता है। इसलिए विनम्र बनकर ही हम कामयाबी की बुलंदियों को छू सकते हैं। हमें अपने व्यक्तित्व में लगातार विनम्रता लाने की कोशिश करनी चाहिए। 26 हजार से अधिक गीत गाने वाले रफी का कहना था कि सफलता के बाद आने वाला अहंकार और भी बुरा है। यह आपको सिर्फ नीचे की ओर धकेलता है, इसलिए अहंकार से बचें।

एआर रहमान
ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान मानते हैं कि विनम्रता के बगैर आप कामयाब होकर भी ज्यादा दिनों कर सफलता की ऊंचाइयों पर नहीं टिक पाएंगे। विनम्रता जीवन का आधार है और विनम्र व्यक्ति के संपर्क में सभी लोग रहना पसंद करते हैं। एक पेशेवर के लिए विनम्र होना उतना ही जरूरी है जितना संगीत के लिए वाद्ययंत्र का होना। सफलता हासिल होने के बाद अहंकारी होने से हम अपनी बाकी सफलताओं के रास्ते धीरे-धीरे बंद करने लगते हैं। इसलिए हमें विनम्र रहते हुए अपनी सफलता के हर लम्हे का आनन्द लेते रहना चाहिए। इससे खुद के साथ दूसरों को भी खुशी मिलती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article समय पर नाश्ता करेंगे तो रहेंगे सेहतमंद
Next Article कम उम्र के बच्चों को न दें फ्रूट जूस
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026
Basti News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी के दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
state
November 5, 2026
Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
state
November 5, 2026
Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?