बैंकाक:भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मेन्स डबल्स के फाइनल में पहुंच गई। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में दोनों ने कोरिया के को सून ह्यून और शिन बीक च्योल की जोड़ी को 22-20 22-24 21-9 से हराया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी है। सात्विक-चिराग की जोड़ी इस साल पहली बार किसी फाइनल में पहुंची थी।
भारतीय जोड़ी का फाइनल में चीनी जोड़ी से मुकाबला
भारत की 16वीं और कोरिया की 19वीं रैंकिंग की जोड़ी के बीच यह करियर का पहला मुकाबला था। फाइनल में सात्विक और चिराग की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी को तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ चीन की ली जुन हुई और लियू यू चेन से रविवार को होगा।
विश्व के दूसरी रैंकिंग की चीनी जोड़ी के खिलाफ भारतीय जोड़ी को इसी साल आस्ट्रेलियन ओपन में हार का सामना करना पड़ा था। थाईलैंड ओपन में सात्विक-चिराग की जोड़ी भारत की एकमात्र उम्मीद है। इससे पहले साइना नेहवाल, साई प्रणीत, पी. कश्यप और किदांबी श्रीकांत हारकर पहले ही बाहर हो चुके हैं।
सात्विक-चिराग फाइनल में, थाईलैंड ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी

