मुंबई: प्रभास की जबरदस्त फीमेल फैन फॉलोइंग है। कई लड़कियां उनसे शादी करने के लिए बेताब हैं और अब उन सभी फैन्स का दिल टूटने वाला है क्योंकि जो खबर हम आपको बताने वाले हैं वो प्रभास की शादी से जुड़ी है। दरअसल, खबरें आ रही हैं कि प्रभास का परिवार उनकी शादी एक यूएस बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से करवाना चाहता है। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
बता दें कि प्रभास के अंकल ने पिछले साल ये बताया था कि वो इस साल जरूर शादी करेंगे। हालांकि जब प्रभास से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि ये उनका पर्सनल मैटर है और वो इस बारे में बात नहीं करना चाहते।
खबरों के मुताबिक, एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए प्रभास की बहन ने बताया था कि उनका परिवार प्रभास की शादी का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा था, ‘वे हमारे बेहद करीब हैं और बहुत साधारण इंसान हैं। हम सभी को उनके शादी करने का बेसब्री से इंतजार है। अभी वो अपनी फिल्मों में बिजी हैं तो नहीं पता कि उनकी शादी कब होगी लेकिन सभी को इसका इंतजार जरूर है।’
प्र्भास की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘साहो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं।
प्रभास करने वाले हैं शादी!

