सायरा। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सम्यक प्रभा जी ठाणा-4 ने 22 मई 2025 को आमेट चातुर्मास के लिए सायरा से विहार किया। डेट जिसमें भानपुरा, वैरो का मठ, कुम्भलगढ़ आदि (पडा़व) स्थल तक सायरा के प्रकाश जी कावड़िया के सुपुत्र निर्मल कावड़िया v शीतल कावड़िया की 6 वर्षीय सुपुत्री ध्वनि कावड़िया ने तीन दिन में 36 किलोमिटर की दुर्गम उतार चढ़ाव वाली घाटियों से साध्वी श्री जी के साथ पैदल विहार कर सायरा के इतिहास में अपना प्रथम रिकॉर्ड बनाया ।
सायरा के तुलसी राम जी कावड़िया की पड़पोती ने परिवार का व खुद का गौरव बढ़ाया है। ज्ञात रहे ध्वनि कावड़िया सूरत ज्ञानशाला की ज्ञानार्थी हैं। सायरा से तेरापंथ समाज श्रावक श्राविका ने भी विहार सेवा का लाभ लिया। जानकारी मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश पुखराज जी सोलंकी सायरा बोइसर ने दी।

साध्वी श्री सम्यक प्रभा जी ठाणा-4 का आमेट चातुर्मास के लिए सायरा से विहार

