ब्यूरो संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ में राष्ट्रीय बाँसशिल्पी महासंघ की बैठक 25/05/2025 को सम्पन्न हुई। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार बेनबंसी मिर्जापुर ने किया बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने पर विचार वह समाज को जागरूक कैसे किया जाए इस पर सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक में, जौनपुर, मिर्जापुर, बनारस, बाराबंकी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, लखनऊ से लोग सामिल हुए सभी बुद्धिजीवियों ने कहा कि राष्ट्रीय बाँसशिल्पी महासंघ को चलाना आवश्यक है, क्योंकि यह सभी को साथ में लेकर चलने कि बात करता है। यह संगठन किसी के नाम से नहीं बना है बल्कि समूदाय कि पहचान को प्रदर्शित करता है कि हम कौन लोग है यही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है इसलिए संगठन को मजबूत करना होगा।
संगठन को मजबूत करने के लिए सम्पर्क और पदाधिकारी बनाने वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में परिवर्तन कर काम करने वाले लोगों को साथ में लेकर चलना होगा। संगठन मजबूत होगा तभी हमारी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होगी। इस बैठक में संदीप बेंवंशी, महेंद्र बेनबंसी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,कुंवर बहादुर सिंह ,राकेश बेनबंसी राष्ट्रीय महासचिव, प्रदीप कुमार ,मुकेश साजन , कौशलेंद्र बंसल आदि लोग शामिल हुए
लखनऊ में राष्ट्रीय बाँसशिल्पी महासंघ कि बैठक सम्पन्न

