By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: June 24, 2026 8:51 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • ‘असभ्य वाणी से बचें’ विषय को आचार्यश्री ने किया व्याख्यायित
  • चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं को आचार्यश्री ने किया उत्तरित

24.06.2026, बुधवार, लाडनूं। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बुधवार को सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘असभ्य वाणी से बचें’ को आगम के माध्यम से व्याख्यायित करते हुए कहा कि आगम में यह बताया गया है कि देशाटन किया जा सकता है और देशाटन करने से धर्म का प्रचार भी हो सकता है। देशाटन करने से और दीक्षाएं हो सकती हैं, दीक्षाओं में वृद्धि हो सकती है। देशाटन करने से नए-नए लोगों से मिलना होता है, जिससे अनुभव और जानकारियां भी बढ़ सकती हैं। साधु समुदाय के लिए कहा गया है कि लगातार दो चतुर्मास एक स्थान पर नहीं करना चाहिए। कोई विशेष बात हो जाए तो अलग बात है, किन्तु एक चतुर्मास काल एक क्षेत्र में करने के बाद विहार करना आवश्यक ही है।
साधु को कोई कुवचन भी बोल दे तो साधु को असभ्य वाणी से बचने का प्रयास करना चाहिए। साधु अपनी साधुता को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। साधु को अपनी साधुता और संयम का परिचय देने का प्रयास करना चाहिए और असभ्य वाणी के प्रयोग से बचने का प्रयास करना चाहिए। साधु की भाषा अनाक्रोशपूर्ण हो, ऐसा प्रयास होना चाहिए। किसी को प्रत्युत्तर में सुना देना बड़ी बात नहीं, समतापूर्वक सहन कर लेना बड़ी बात होती है। साफ-साफ कहने वाले को साफ-साफ सुनने की क्षमता भी रखने का प्रयास करना चाहिए।
साधु तो क्या सामान्य आदमी को भी असभ्य भाषा के प्रयोग से बचने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को अपनी वाणी में मिठास रखने का प्रयास करना चाहिए। कोई उचित बात हो तो उसे तरीके से कहा जा सकता है। द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव का ध्यान रखते हुए साधु को शांति से कोई बात कहने का प्रयास करना चाहिए।
तेज गुस्सा, आवेश आना आदमी की कमजोरी ही होती है। उस आवेश में कोई भली-बुरी बात का निकलना आदमी की एक कमजोरी ही मानी जा सकती है। असभ्य शब्द के प्रयोग से बचने का प्रयास करना चाहिए। आदमी की भाषा अमृत के समान बने, ऐसी बात करने का प्रयास करना चाहिए। वाणी को बाण बनाने से बचने का प्रयास करना चाहिए। साधु को तो व्यवहार-कुशल होना चाहिए। कैसे बोलना, कैसे दूसरों से बात करना, यह भी विशेष बात होती है। साधु हों या गृहस्थ, सभी में व्यवहार कुशलता होनी चाहिए। वंदना करना भी मानों व्यवहार प्रशिक्षण का माध्यम है। अपने से बड़ों के प्रति विनय का भाव रखने का प्रयास करना चाहिए। वंदना आदि भी करते रहने का प्रयास करना चाहिए। विनय का भाव, समता भाव का विकास हो। विनय का भाव हमेशा रहे, ऐसा प्रयास होना चाहिए। कठोर शब्द रूपी विष को संयम के साथ सहन करने से आत्मा का हित भी होता है। आदमी को अपने भीतर सहिष्णुता का विकास करने का प्रयास करना चाहिए। यथायोग्य विनयशीलता, समता, शांति बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं को उत्तरित किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ का नया गीत ‘वीरा नागा’ 26 जून को होगा रिलीज, मेकर्स ने जारी किया दमदार पोस्टर
Next Article ‘रमन राघव 2.0’ के 10 साल: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जानें अपने किरदार में उतरने के लिए कि थी कैसी तैयारी?

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?