By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पर्यूषण पर्व पर पिंपरी चिंचवड़ में अध्यात्म , तप और जप की बहार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

पर्यूषण पर्व पर पिंपरी चिंचवड़ में अध्यात्म , तप और जप की बहार

Last updated: August 26, 2025 3:54 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

तेरापंथ धर्मसंघ के परम् पावन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की असीम कृपा से पिंपरी चिंचवड वासियों को पर्युषण पर्व पर प्रवक्ता उपासक एवं वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक श्री पारसमल जी दूगड़ तथा सहयोगी उपासक श्री रमेश कुमारजी सिंघवी जी की सम्माननीय उपस्थिति प्राप्त हुई है। पर्यूषण पर्व के विविध कार्यक्रमों का आयोजन तेरापंथ भवन पिंपरी चिंचवड़ में हो रहा है। इसमें उल्लेखनीय कार्यक्रम सुबह 06.30 से 07.30- प्रेक्षाध्यान, योगासन, प्राणायाम और मुद्रा विज्ञान के विविध प्रयोग ।
गुरुदेव द्वारा इंगित तथा केंद्र से निर्धारित सभी दैनिक कार्यक्रम सुबह प्रवचन, सायं कालिन प्रतिक्रमण और अर्हत वंदना तथा रात्रिकालीन प्रवचन बहुत ही व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं। और प्रवक्ता उपासक पारसमल जी दूगड़ तथा सहयोगी उपासक श्री रमेश कुमारजी सिंघवी जी उपस्थित जन समुदाय को उद्बोधित कर रहे हैं। पर्यूषण पर्व का प्रथम और दूसरे दिन 20 -21 अगस्त खाद्य संयम और स्वाध्याय महत्त्व के साथ विशेष आकर्षण का केंद्र था प्रेक्षा ध्यान द्वारा तपस्या को सहजता एवं सरलता से कैसे पूर्ण किया जाये, और साथ में आगम वाणी, कालचक्र पर विशेष प्रवचन सुनने को मिला।
तत्पश्चात 22 से 25 अगस्त सुबह के प्रवचन में – सामायिक दिवस, वाणी संयम दिवस,अणुव्रत चेतना दिवस जप दिवस के अवसर पर मंगल उद्बोधन मिला। भगवान ऋषभ वाणी, पार्श्वनाथ भगवान और भगवान महावीर वाणी पर प्रवक्ता उपासक तथा सहयोगी उपासक द्वारा प्रतिदिन प्रवचन हो रहे है। सभी उद्बोधन अत्यंत प्रेरक और जीवन में नई दिशा प्रदान करने वाले रहे।
प्रतिदिन शाम 06.55 प्रतिक्रमण एवं अर्हत वंदना का क्रम चल रहा है, तो रात्रि 08.15 से 09.15 प्रवचन मे-तेरापंथ दर्शन, तेरापंथ प्रबोध का संगान एवं व्याख्या,जीवन जीने की कला, घर को कैसे स्वर्ग बनायें कर्मों को कैसे क्षय करें जैसे विषयों पर सरल एवं प्रभावशाली शैली में उद्बोधन मिल रहे हैं। लंबी लंबी दूरी से लोग विशाल उपस्थिति के साथ तेरापंथ भवन पधारकर लाभान्वित हो रहे हैं। पर्युषण पर्वाराधना मैं स्वास्थ्यवर्धक आध्यात्मिक जड़ी बूटी का स्वाद लेकर पिंपरी चिंचवड वासी धन्य धन्य हो रहे हैं ।पारसजी दुगड की प्रवचन शैली लोगों का आकर्षण का विषय बनी हुई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पर्युषण पर्व 2025 – पिंपरी चिंचवड़ में प्रेक्षा ध्यान की गूंज
Next Article बॉलीवुड का पावसम बॉन्ड: आइए प्यारे दोस्तों के साथ मनाएं ‘इंटरनेशनल डॉग डे’ का जश्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?