By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बॉलीवुड का पावसम बॉन्ड: आइए प्यारे दोस्तों के साथ मनाएं ‘इंटरनेशनल डॉग डे’ का जश्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

बॉलीवुड का पावसम बॉन्ड: आइए प्यारे दोस्तों के साथ मनाएं ‘इंटरनेशनल डॉग डे’ का जश्न

Last updated: August 26, 2025 4:19 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

आज है इंटरनेशनल डॉग डे! यानी हमारे चार पैरों वाले साथी, जो हमारे हर दिन को खास बनाते हैं। तो आइए आज का दिन पूरी तरह से उन्हीं को समर्पित करते हैं ढेर सारे प्यार, ज्यादा से ज्यादा गले लगाकर और स्वादिष्ट ट्रीट्स के साथ। इसमें दो राय नहीं है कि कुत्तों में जादू होता है, उनकी हिलती हुई पूंछ, चमकती आंखें और बिना शर्त का प्यार हमें हर दिन याद दिलाता है कि हम उनके चुने हुए इंसान हैं। बस कुछ घंटे उनके साथ बिताने से ही दुनिया कोमल लगने लगती है और हमारी बसारी थकान मिट जाती है। बॉलीवुड सितारे भी अपने पालतू दोस्तों से उतना ही प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर कभी उनकी प्यारी झलकियां साझा करके, तो कभी इमोशनल नोट लिखकर, ये स्टार्स अपने पेट पेरेंट होने पर गर्व करते हैं। तो आइए नज़र डालते हैं कुछ सेलेब्स और उनके डॉगीज़ के प्यारे रिश्तों पर।
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल आइकन और हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक डॉटिंग डॉग मॉम हैं। उनके पालतू डॉग्स डायना और पांडा अक्सर उनके सोशल मीडिया पर दिखते हैं – इनके अपने अकाउंट्स भी हैं! प्रियंका का अपने फर बेबीज़ के लिए प्यार हर तस्वीर और पोस्ट में झलकता है।
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर सच्ची एनिमल लवर हैं। हाल ही में उन्होंने स्ट्रे डॉग्स के समर्थन में आवाज़ उठाई, जब कोर्ट ने उन्हें सड़कों से हटाने का आदेश दिया। जान्हवी के दिल छू लेने वाले शब्द -“वे इस ठंडी और बेरहम शहर में गर्माहट हैं” – पूरे देश के दिलों को छू गए।
कार्तिक आर्यन
मिलिए कार्तिक आर्यन के कतोरी से, जो हैं इंटरनेट के फेवरेट सेलेब्रिटी डॉग! कार्तिक और कतोरी की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। चाहे आलसी सुबहें हों या मज़ेदार प्रमोशन्स, कतोरी हमेशा कार्तिक के साथ नजर आती है और सबका दिल जीत लेती है।
शालिनी पांडे
एक्ट्रेस शालिनी पांडे भी डॉग मॉम हैं और एनिमल राइट्स की बड़ी समर्थक हैं। उनका हिमाचली रेस्क्यू डॉग बीर उनके दिल के बहुत करीब है। शालिनी का मानना है कि जानवरों के प्रति दया सिर्फ प्यार नहीं बल्कि इंसाफ और करुणा की बात है।
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता हमेशा अपने कुत्तों के लिए प्यार जताती रही हैं। अपने दिवंगत पेट नवाब से लेकर मौजूदा फर बेबी पिहू तक, उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्यारे पलों से भरी रहती है। वे अक्सर स्ट्रे डॉग्स को अपनाने और उनकी देखभाल के लिए भी आवाज उठाती हैं।
वरुण धवन
वरुण धवन और उनके डॉग जॉय की दोस्ती बेहद प्यारी है। दोनों की फोटोज़ और वीडियोज़ देखकर फैंस दीवाने हो जाते हैं। वरुण के लिए जॉय सिर्फ एक पालतू नहीं, बल्कि उनके परिवार का हिस्सा है और इंटरनेट भी यही मानता है!
पुलकित सम्राट
पुलकित सम्राट और उनका स्टाइलिश पालतू ड्रोगो बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। पुलकित के सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी मस्तीभरी तस्वीरें और दिल छू लेने वाले पल देखने को मिलते हैं। मानना पड़ेगा – ड्रोगो खुद में एक स्टार है।
कृति खरबंदा
कृति खरबंदा भी डॉग लवर हैं। खासकर पुलकित सम्राट के हस्की ड्रोगो के लिए उनका प्यार सोशल मीडिया पर साफ झलकता है। वे ड्रोगो की बर्थडे सेलिब्रेशन, स्पेशल केक बेक करना और उनकी प्यारी तस्वीरें साझा करना कभी नहीं भूलतीं। इस इंटरनेशनल डॉग डे पर हम सिर्फ हिलती हुई पूंछों का ही नहीं, बल्कि उस बेशर्त प्यार और दोस्ती का जश्न मना रहे हैं जो हमारे प्यारे डॉगीज़ हमें देते हैं। उनकी शरारतों से लेकर उनकी मासूम गले लगने तक, वे हमें सिखाते हैं कि असली खुशी सबसे प्यारे और सच्चे रिश्तों में छिपी होती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पर्यूषण पर्व पर पिंपरी चिंचवड़ में अध्यात्म , तप और जप की बहार
Next Article 2025 की रोम-कॉम म्यूज़िकल फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा?’ के ट्रेलर में दिखी व्योम और साची की चमक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?