मुंबई:फेडरेशन और वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने उन भारतीय सिंगर्स के लिए नोटिस जारी किया है, जिन्होंने हाल ही में जूम/स्काइप पर घर पर रहते हुए कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने जा रहे थे। इस लिस्ट में पाक सिंगर राहत फतेह अली खान, सिंगर हर्षदीप कौर और डिजाइनर विजय अरोड़ा के एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट में शामिल हुए।
रविवार को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने उन गायकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है, जिन्होंने जूम/स्काइप में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ हिस्सा लिया। इस नोटिस का विषय ‘Violation of Non-Cooperation Circular’ है। भारतीय गायकों के पाकिस्तानी सिंगर राहत फतह अली खान के साथ ऑनलाइन काम करने के बाद ये नोटिस जारी किया गया है। FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे ने वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘कल हर्षदीप कौर और विजय अरोड़ा ने पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के साथ एक ऑनलाइन प्रोग्राम किया। हमने बहुत पहले ही सर्कुलर जारी किया हुआ है कि कोई भी भारतीय कलाकार पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा। इसके बावजूद ये हुआ। अगर उन्होंने आगे भी ऐसा ही किया तो हम उन्हें बैन कर देंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि इंडस्ट्री में उन्हें कोई काम ना मिले।’
जारी किये नोटिस में यह लिखा गया है कि ‘हमें अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि एसोसिएशन की ओर से बहुत पहले ही पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर प्रतिबंध जारी है और ये बात हर भारतीय को बखूबी पता है। इसके बावजूद कई कलाकारों ने इसका उल्लंघन किया है। हमें सूचना मिली है कि कई भारतीय कलाकारों ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान के साथ ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया है जो वाकई में एक दुखद है। ‘भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते यह नॉन को-ऑपरेशन सर्कुलर अभी भी वैध है। अगर आगे से कोई भी भारतीय कलाकार किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्यवाई की जाएगी।

