सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 9 हजार 412 मामले: 3 दिन बाद 800 से कम रहा संक्रमितों का आंकड़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 9 हजार 412 मामले: 3 दिन बाद 800 से कम रहा संक्रमितों का आंकड़ा

Last updated: April 13, 2020 2:26 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के आज 198 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 82, उत्तरप्रदेश में 30, मध्यप्रदेश और गुजरात में 22-22, पश्चिम बंगाल में 18, आंध्रप्रदेश में 12, राजस्थान में 11 और असम में 1 मरीज मिला। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 9 हजार 412 हो गई है। रविवार को 759 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीन दिन बाद यह आंकड़ा 800 से नीचे आया। इससे पहले 9 अप्रैल को 813, 10 अप्रैल को 871 और 11 अप्रैल को 854 संक्रमित पाए गए थे। कल नगालैंड में पहला कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही देश के 26 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश इस बीमारी की जद में आ गए। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक देश में 9 हजार 152 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 856 ठीक हुए हैं और 308 की मौत हो चुकी है।

कोरोना से संबंधित कुछ अहम अपडेट

  • राजस्थान में कोटा के वल्लभवाड़ी इलाके में सीसीटीवी फुटेज में कुछ महिलाएं पॉलिथिन में थूककर उन्हें घरों में फेंकते देखी गईं। इसके बाद इलाके को सैनिटाइज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। महामारी की वजह से जिले में सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबंधित है।
  • ओडिशा में लॉकडाउन के दूसरे चरण में कृषि कार्यों ओर ई-कॉमर्स कंपनियों को सेवाएं देने की छूट रहेगी। मनरेगा योजना के तहत कामकाज चलता रहेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनाए जा रहे टॉयलेट और घरों का निर्माण भी जारी रहेगा। राज्य के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।
  • दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एक डॉक्टर, एक नर्स और स्टाफ का एक अन्य कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा- अनुमान है कि डॉक्टर अस्पताल से बाहर संक्रमित हुए हैं।
  • ऋषिकेश में 10 विदेशी गंगा के किनारे टहलते मिले। पुलिस ने सजा के तौर पर उनसे 500 बार लिखवाया- मैंने लॉकडाउन का पालन नहीं किया, मुझे इसका खेद है। यह मामला शनिवार का है।

पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
10 अप्रैल 871
11 अप्रैल 854
9 अप्रैल 813
12 अप्रैल 759
05 अप्रैल 605

26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस अब तक देश के 25 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के सात केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितनी ठीक हुए
महाराष्ट्र 2064 150 217
तमिलनाडु 1075 11 50
दिल्ली 1154 24 28
तेलंगाना 531 16 103
राजस्थान 815 11 121
मध्यप्रदेश 584 44 41
उत्तरप्रदेश 515 6 45
आंध्रप्रदेश 432 7 12
केरल 375 3 179
गुजरात 538 26 47
कर्नाटक 232 6 54
जम्मू-कश्मीर 245 4 6
हरियाणा 195 4 44
पंजाब 171 12 23
पश्चिम बंगाल 152 7 19
बिहार 64 1 26
ओडिशा 54 1 12
उत्तराखंड 35 0 5
असम 30 1 0
हिमाचल प्रदेश 32 2 9
चंडीगढ़ 21 2 7
छत्तीसगढ़ 31 0 10
लद्दाख 15 0 11
झारखंड 19 2 0
अंडमान-निकोबार 11 0 10
गोवा 7 0 5
पुडुचेरी 7 0 1
मणिपुर 2 0 1
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
त्रिपुरा 2 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक देश में 9 हजार 152 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 856 ठीक हुए हैं और 308 की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक एक लाख 14 हजार मौतें: सिंगापुर में रविवार को मिले 233 संक्रमितों में 59 भारतीय
Next Article पाकिस्तानी सिंगर के साथ करने पर भारतीय गायकों को एफडब्ल्यूआईसीई ने दी चेतावनी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?