मुंबई:अनुष्का शर्मा इन दिनों कोरोना हीरो को लेकर लगातार अपना रिएक्शन जाहिर कर रहे हैं। बीते दिन जहां वह मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर दिखाई दिए। वहीं इस बीच अनुष्का शर्मा ने फिर एक बार अपना कड़ा रिएक्शन दिया है, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर है। जी हां, एक तरफ जहां कोरोना से बचाव के लिए पुलिस और डॅाक्टर्स दिन- रात काम कर रहे हैं, उस बीच एक वीडियो सामने आया जहां पर कोरोना डॉक्टर्स पर पड़ोसियों ने हमला किया।
इस महामारी के समय जहां डाक्टर्स,मेडिकल स्टाफ और पुलिस स्टाफ लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं तो वहीं उन्हें अपनी सोसाइटी और अन्य जगहों पर दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले पर अनुष्का शर्मा अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने डाक्टर्स,मेडिकल स्टाफ और पुलिस स्टाफ के साथ ही साथ कोरोना मरीजों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
अनुष्का ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ये बात पढ़कर बेहद परेशान हूं कि किस तरह से कोरोया वायरस के मरीज, मेडिकल स्टाफ और इसे जंग लड़ रहे लोगों के साथ समाज में भेदभाव किया जा रहा है। ऐसे समय में हमें इस बात का पूरा ख्याल रखना है कि उन लोगों को भी परवाह करें और उनकी पीड़ा में संवेदनशील बनें। कृपया उन नागरिकों के साथ सम्मान से पेश आएं। ये समय है एक जुट होकर खड़े रहने का है।
आपको बता दें कि इससे पहले अजय देवगन ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा,”पढ़े लिखे लोगों के अपने पड़ोस में रहने वाले डॅाक्टर्स पर हमला करने की खबर पढ़कर घृणित और गुस्सा महसूस कर रहा हूं। ऐसे असंवेदनशील लोग इस समाज के सबसे बड़े अपराधी हैं।”

