‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में इन दिनों अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वो हैं साई पल्लवी! फिल्म में नित्या रेड्डी नाम की आईपीएस अधिकारी के किरदार में साई ने ऐसा दम दिखाया है कि दर्शक भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। धनुष के अंडरकवर एजेंट को संभालने और पूरे ऑपरेशन की कमान अपने हाथ में रखने वाली नित्या के किरदार में साई का अंदाज बेहद दमदार है। उनकी समझदारी, रौबदार पर्सनैलिटी और जबरदस्त आत्मविश्वास किरदार को एक अलग ही धार देते हैं।
लेकिन साई का असली धमाका तो उनके एक्शन अवतार में देखने को मिल रहा है! खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस खुद किए हैं। बिना किसी बनावटी अंदाज के, पूरे कॉन्फिडेंस और शानदार सटीकता के साथ किए गए उनके एक्शन मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। दमदार एक्सप्रेशंस से लेकर स्क्रीन पर उनकी धाकड़ मौजूदगी तक, हर अंदाज में साई छा गई हैं। सोशल मीडिया पर शुरुआती दर्शक उन्हें फिल्म के सबसे शानदार कलाकारों में से एक बता रहे हैं, तो कुछ ने उनके इस नए एक्शन अवतार को एक सरप्राइज पैकेज तक कह डाला है। साई पल्लवी की खासियत यह भी है कि वह धनुष के सामने सिर्फ एक मजबूत साथी बनकर नहीं, बल्कि कहानी की एक बेहद अहम कड़ी के रूप में उभरती हैं। एक हाई-प्रोफाइल अंडरकवर मिशन को पर्दे के पीछे से संभालने वाली नित्या रेड्डी का किरदार कहानी को रफ्तार देने के साथ उसमें रोमांच और इमोशन का तड़का भी लगाता है। वहीं, अंडरकवर एजेंट के इंटेंस अंदाज में धनुष और नित्या रेड्डी के दमदार किरदार में साई पल्लवी की जुगलबंदी पर्दे पर खूब जमती है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और एक-दूसरे को टक्कर देती अदाकारी फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है।
‘मारी 2’ में अपनी पसंदीदा जोड़ी के रूप में दर्शकों का दिल जीतने के बाद धनुष और साई पल्लवी एक बार फिर साथ लौटे हैं, लेकिन इस बार कहानी का मिजाज बिल्कुल अलग है। यहां रोमांस नहीं, बल्कि एक दमदार प्रोफेशनल पार्टनरशिप देखने को मिल रही है। दोनों की इस नई ऑनस्क्रीन जुगलबंदी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, वहीं साई के एक्शन अवतार ने सोशल मीडिया पर अलग ही हलचल मचा दी है।
राजकुमार पेरियासामी के लेखन और निर्देशन में बनी ‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ को श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग ने आरटेक स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शानदार कलाकारों की टोली देखने को मिलेगी। धनुष का इंटेंस अंदाज और साई पल्लवी का पावर-पैक एक्शन अवतार फिल्म में रोमांच का डबल डोज लेकर आया है। कुल मिलाकर, इस जोड़ी की वापसी ने फिल्म को एक खास आकर्षण दे दिया है और साई पल्लवी ने अपने नए अवतार से यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ दिल जीतना ही नहीं, बल्कि पर्दे पर एक्शन का तूफान लाना भी जानती हैं!
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक

