चेन्नई। आचार्य श्री महाश्रमण के विद्वान सुशिष्य डॉ. मुनिश्री पुलकित कुमारजी ठाणा 2 के मंगल सान्निध्य में ‘विघ्न निवारक- सुख शांति प्रदायक मंत्र आराधना अनुष्ठान’ का आयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, चेन्नई एवं नॉर्थ टाउन तेरापंथ परिवार द्वारा आयोजित हुआ।गुरु पुष्य अमृत योग के विशेष अवसर पर आयोजित अनुष्ठान साधकों को संबोधित करते हुए डॉ. मुनिश्री पुलकित कुमारजी ने कहा- जप करने से संताप मिटता है,स्वास्थ्य लाभ के साथ मनोबल मजबूत होता है। मुनिश्री ने अनुष्ठान आराधकों को प्रेरणा देते हुए कहा- गुरु पुष्य अमृत योग के शुभ अवसर पर देव-गुरु-धर्म के प्रति आस्थावान रहते हुए मंत्र आराधना करना अत्यंत फलदायी है। वर्तमान चिकित्सा विज्ञान में भी मंत्र जप को ‘वाइब्रेशनल हीलिंग थेरेपी’ के रूप में स्वीकार किया गया है।।मंत्र जप से भीतर की शांति का विकास होता है।
परिवार व आस-पास के व्यक्तियों में जितना स्नेह भाव व मधुरता रहेगी उतना ही व्यक्ति क्लेश भावों से बचा रहेगा,क्रूरता भीतर में प्रवेश नहीं करेगी। शांतिपूर्वक जीवन जीने का यही मंगल मंत्र है। मुनिश्री ने उपस्थित श्रावक समाज को अनुष्ठान के अंतर्गत सर्वार्थसिद्धि सीमंधर स्वामी सवा लाख जप करने की प्रेरणा दी। नचिकेता मुनिश्री आदित्य कुमार जी ने मंत्र आराधना करवाते हुए प्रतिदिन मंत्र जप करने की प्रेरणा प्रदान की। डॉ. मुनिश्री ने ज्ञान केंद्र, शांति केंद्र,दर्शन केंद्र, ज्योति केंद्र, प्राणकेंद्र, आनंद केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र आदि चैतन्य केंद्रों पर ध्यान करवाते हुए संकल्पयुक्त विविध जैन मंत्रों की आराधना संपन्न करवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र से हुआ। नॉर्थ टाउन तेरापंथ परिवार के अध्यक्ष श्री दिलीप गुलेच्छा ने सभी का स्वागत-अभिनंदन किया। तेरापंथी सभा चेन्नई के अध्यक्ष श्री महेंद्र मांडोत ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के आयोजन में सुमित दफ्तरी,पुखराज पारख,एवं नॉर्थ टाउन तेरापंथ समाज के अनेक कार्यकर्ताओं ने विशेष श्रम किया। आभार ज्ञापन पुखराज पारख ने किया। मंत्र अनुष्ठान में चेन्नई सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं विशेष पोशाक में,अच्छी संख्या में निरधारित समय से पूर्व उपस्थितथे। इस अवसर पर चेन्नई सभाध्यक्ष महेंद्र मांडोत,अमृतवाणी अध्यक्ष ललित दुगड़ , सभा उपाध्यक्ष प्रवीण बाबेल, धर्मीचंद छल्लानी,मंत्री चन्द्रेश चिप्पड़,निवर्तमान अध्यक्ष अशोक खतंग,महासभा से विमल चिप्पड़ ,प्रचार प्रसार प्रभारी संतोष सेठिया आदि अनेक श्रावक श्राविका उपस्थित थे।
नॉर्थ टाउन में मंत्र आराधना अनुष्ठान का विशेष आयोजन
Highlights
- जप करने से संताप मिटता है - मुनिश्री पुलकित कुमार

