By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुनि कुलदीप कुमार जी एवं मुनि मुकुल कुमारजी का बोरीवली आगमन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

मुनि कुलदीप कुमार जी एवं मुनि मुकुल कुमारजी का बोरीवली आगमन

Last updated: June 6, 2025 12:00 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

विकास धाकड़/मुंबई। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनि श्री कुलदीप कुमार जी एवं मुनि श्री मुकुल कुमार जी दिनांक 5 जून 2025 को कांदिवली से विहार कर बोरीवली पधारे। आगामी तीन दिनों तक वे बोरीवली क्षेत्र को अपनी दिव्य उपस्थिति से आलोकित करेंगे। उनके आगमन पर तेरापंथ समाज के समस्त परिवारों में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया। फलस्वरूप उनके दर्शन, वंदन एवं सान्निध्य का लाभ प्राप्त करने के लिए समाज के स्नेही स्वजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर मुनि श्री कुलदीप कुमार जी ने अपने तेजस्वी वचनों में कहा:मनुष्य जीवन दुर्लभ है और धर्म लाभ उससे भी दुर्लभ। बोरीवली वासियों के लिए यह तीन दिन तप, स्वाध्याय और संयम की साधना के हैं। धर्म में जितना समय लगाएँगे, जीवन उतना ही मूल्यवान बनता जाएगा।” वहीं मुनि श्री मुकुल कुमार जी ने युवाओं और परिवारों को प्रेरित करते हुए कहा,धर्म को केवल सुनने तक न रखें, उसे जीवन का व्यवहार बनाएं। तीन दिन तक आत्मा के उत्थान के लिए स्वयं को समर्पित करें यही मंगलकामना है।
इस शुभ अवसर पर समाज की सभी प्रमुख संस्थाओं का विशेष योगदान रहा, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल, बोरीवली इन सभी संस्थाओं के सम्मानित पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता हेतु तन-मन-धन से विशिष्ट सहयोग प्रदान किया। उनके सक्रिय संयोजन व समर्पण से आगमन की समस्त व्यवस्थाएँ अत्यंत सुव्यवस्थित रहीं। बोरीवली समाज के लिए यह तीन दिवसीय धर्म अवसर आत्मविकास, साधना और प्रेरणा का केंद्र बनकर सामने आया है। समाज के वरिष्ठजनों से लेकर युवाओं तक में धर्माराधना की नई चेतना का संचार हुआ है। आगामी दिनों में विविध कार्यक्रमों एवं प्रवचनों के माध्यम से मुनिद्वय बोरीवली समाज को आध्यात्मिक ऊँचाइयों की ओर प्रेरित करते रहेंगे

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज से ‘भूल चूक माफ’ की प्राइम वीडियो पर ग्लोबल स्ट्रीमिंग
Next Article वाशी में अरहिंत आरोग्यम ने किया विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026
‘ड्रैगन’ में NTR के इनपुट्स पर बोले डायरेक्टर प्रशांत नील, बताई यह दिलचस्प बात
entertainment
June 1, 2026
‘‘ठुकरा के मेरा प्यार’’ सीज़न 2 के ट्रेलर में पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल, प्रीमियर 19 जून, 2026 को’’
entertainment
June 1, 2026
IIFA कॉन्क्लेव में छाया अरुणाभ कुमार और करण जौहर का खास मोमेंट!
entertainment
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?