आज यानि 6 जून से राजकुमार राव- वामिका गब्बी स्टारर फिल्म भूल चूक माफ भारत सहित दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और इलाकों में एक्सक्लूसिवली प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। प्राइम वीडियो ने अपने नए कॉमेडी ड्रामा ‘भूल चुक माफ’ की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की। बनारस की गलियों में सेट यह कहानी मज़ेदार भी है और दिल छू लेने वाली भी।यह फिल्म दिनेश विजन द्वारा प्रजेंट की जा रही है, जो अमेजन MGM स्टूडियोज के साथ मिलकर बनी है। ‘भूल चुक माफ’ मैडॉक फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है, जबकि शर्मा और हैदर रिज़वी ने इसे लिखा है। राजकुमार राव, वामीका गब्बी, धनश्री वर्मा, संजय मिश्रा और रघुवीर यादव जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म एक अतरंगी कहानी है, जहां प्यार और ऊपरवाले का हिसाब-किताब एकदम अनोखे अंदाज़ में टकराते हैं। देसी अंदाज़ की हल्की-फुल्की ह्यूमर, थोड़ी सी आध्यात्मिक अफरातफरी और टाइम-लूप वाला ट्विस्ट इस कहानी को और भी मज़ेदार बना देता है। इमोशन्स और हंसी के इस मेल में शानदार लेखन, गहराई से निभाए किरदार और रंगीन विजुअल्स कहानी को खास बना देते हैं। कस्टमर्स ‘भूल चुक माफ’ का मज़ा बाकी दुनिया से पहले ले सकते हैं, क्योंकि ये फिल्म 6 जून से केवल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है, भारत ही नहीं, बल्कि 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में एक साथ।
“‘भूल चुक माफ’ की शुरुआत एक ऐसी चीज़ से हुई है जिसे हर हिंदुस्तानी ने कभी न कभी महसूस किया है – चोखरी और नौकरी के बीच की खींचतान, यानी प्यार और रोज़गार के बीच की जंग,” ऐसा मानना है प्रोड्यूसर दिनेश विजन का। वे आगे कहते हैं, “ये फिल्म इस दिल से जुड़ी और सबको छू लेने वाली जंग को बड़े ही दिलचस्प और मज़ेदार अंदाज़ में दिखाती है, जो आम आदमी की ज़िंदगी से सीधा जुड़ती है। करण ने इस कहानी को एक ऐसे अंदाज़ में पर्दे पर उतारा है जो एक तरफ़ खूब एंटरटेनिंग है, तो दूसरी तरफ़ दिल को छू लेने वाली भी। थिएटर्स में इसे जो ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, उससे हम बेहद खुश हैं, और अब इसे प्राइम वीडियो पर और भी बड़े दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं। प्राइम वीडियो ने हमेशा अलग-अलग और असली भारतीय कहानियों को दुनियाभर में दर्शकों तक पहुंचाने का काम किया है, और हमारे लिए इससे बेहतर प्लेटफॉर्म कोई और नहीं हो सकता।”
एक्टर राजकुमार राव ने कहा, “मुझे भूल चुक माफ़ की ओर खींचने वाली सबसे दिलचस्प बात थी रणजन की कहानी की मज़ेदार और उतार चढ़ाव वाली राह।” अब तक इस फिल्म को जो प्यार और सराहना मिली है, वो दिल छू लेने वाला है। मुझे खुशी है कि अब ये कहानी प्राइम वीडियो पर दुनियाभर के दर्शक देख पाएंगे।”
एक्ट्रेस वामीका गब्बी ने कहा, “‘भूल चुक माफ़’ पर काम करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा।” वे आगे कहती हैं, “इस फिल्म की कहानी में एक मासूमियत है, जो शुरू से ही मेरा ध्यान खींच गई। फिल्म को थिएटर्स में जबरदस्त प्यार मिला है, और अब जब प्राइम वीडियो पर आ रही है, तो मुझे बेहद खुशी है कि ये जादुई कहानी अब दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।”
निर्देशक और लेखक करण शर्मा ने कहा, “भूल चुक माफ़ हमारी तरफ से प्यार, विश्वास और दूसरी उम्मीदों का दिल से जश्न है।” मुझे खुशी है कि अब ये खास फिल्म प्राइम वीडियो पर पूरे देश और दुनिया में दिखेगी, जो हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के छोटे-छोटे जादू और वादे निभाने की ताकत को दिखाती है।”

