नवी मुंबई। वाशी स्थित अरिहंत आरोग्यम द्वारा विशाल जनरल मेडिकल कैंप एवं पेन मैनेजमेंट शिविर का आयोजन किया गया कैंप में 100 से अधिक व्यक्तियों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर डॉ. बलवंत चोरडिया एवं डॉ. तेजेंद्र राजपूत के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार की सर्दी, खांसी, वायरल बीमारियों सहित अहमदाबाद की प्रसिद्ध फिजियो केयर रेपिड रिकवरी टीम द्वारा सरवाइकल, स्पोडिलिसिस, स्लीप डिस्क, सायटिका बैकपेन, नी पेन, फोजन सोल्डर, पैरोलिसिस, स्ट्रोक, स्पोर्ट्स इंजुरी इत्यादि का इलाज ड्राई नीडलिंग & कैरोपैथिक द्वारा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस दौरान बी.पी., शुगर एं थायराएड, जॉइंट पैन का आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट द्वारा कैसे निदान पा सकते हैं, इस पर भी मार्गदर्शन किया गया। शिविर में सेक्टर 17, सीनियर सिटीजन, उरण, पनवेल, ठाणे एवं घाटकोपर से आए लोगों ने लाभ प्राप्त किया। एक्सपर्ट न्यूरो एवं आर्थो फिजियो टीम द्वारा एडवांस इक्यूपमेंट के माध्यम से इलाज किया गया एवं होम विजिट की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे सैकड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है।
अहमदाबाद में टीम द्वारा करीब 80 हजार मरीजों का इलाज बिना सर्जरी के किया यह जानकारी एडमिन निशांत द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इन बीमारियों से पीड़ित है, वो संपर्क करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वाशी सेक्टर १७ स्थित सेंटर प्रतिदिन सुबह 10 से सायं 7 बजे तक कार्यरत है।
वाशी में अरहिंत आरोग्यम ने किया विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन

