अमराईवाडी। शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री मधुबालाजी के सानिध्य में केंद्र द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों की श्रृंखला में तेरापंथ महिला मंडल अमराईवाडी द्वारा महाप्रज्ञ प्रबोध प्रश्न मंच लिखित प्रतियोगिता का आयोजन सिंघवी भवन में किया गया। नमस्कार महामंत्र से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।
अध्यक्ष श्रीमती संगीताजी सिंघवी ने सभी का स्वागत किया एवं सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की ओर प्रतियोगिता के नियम बताए।
इस प्रतियोगिता में 27 बहनों ने और 4 भाइयों ने भाग लिया। सभी ने बड़े उत्साह से पूरी तैयारी के साथ लिखित परीक्षा दी।
परीक्षा के पश्चात शासनश्री साध्वीश्री मधुबालाजी ने सभी को प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए फ़रमाया की सभी ने अच्छा प्रयास किया है। बहनों की उपस्थिति भी अच्छी रही और आगे भी अपने ज्ञान को इसी तरह बढ़ाते रहें । महिला मंडल के श्रम की सराहना की।
प्रतियोगिता के समय सभा अध्यक्ष श्रीमान दिनेशजी चंडालिया, तेयूप अध्यक्ष श्रीमान विपुलजी मंडोत, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमान सतीशजी चौरडीया,किशोर मंडल प्रभारी विशालजी सिंघवी,संयोजक प्रेमजी पगारिया की उपस्थिति रही।आभार ज्ञापन मंत्री लक्ष्मी सिसोदिया ने किया ।
प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।
अमराईवाडी में महाप्रज्ञ प्रबोध प्रश्न मंच प्रतियोगिता

