सूरज गुप्ता, सिद्धार्थनगर (यूपी)। जिले में दशहरा पर आज मां दुर्गा के मूर्तियों का विसर्जन हो रहा है। भनवापुर विकास खण्ड के अन्तर्गत शारदीय नवरात्रि का आज अंतिम दिन है, जहां आज त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न नदियों के घाटों पर माता दुर्गा के मूर्तियों का विसर्जन हो रहा है, वहीं बिशुनपुर राप्ती नदी पर सुबह से ही प्रशासन मुस्तैद है।
लगातार त्रिलोकपुर पुलिस व पुलिस चौकी बिजौरा पुलिस के द्वारा ब्रीफिंग किया जा रहा है, पुलिस के जवान नदी के घाटों पर मुस्तैद है। शारदीय नवरात्र के दशहरा के दिन बिशुनपुर हरी मंदिर पर माता दुर्गा जी के मंदिर पर श्रद्धालुओं के द्वारा पहले मूर्तीयों को लाया जाता है।
तत्पश्चात विसर्जन के लिए ले जाते हैं बिशुनपुर हरी मंदिर का निर्माण कार्य 1990 में संचालित किया गया था और 2003 में प्राण प्रतिष्ठा कराया गया था यह मंदिर एक विशाल मंदिर है जहां आये दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रहती है, भक्तों द्वारा जगह-जगह पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में कुल 105 मूर्तियों को रखा गया था ज्यादा से ज्यादा मां दुर्गा की मूर्ति आज विसर्जित होगी शेष मूर्ति पूर्णिमा के दिन विसर्जित होगी समाचार लिखे जाने तक मूर्ति विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।
मां दुर्गा आज हुई विसर्जित

