मालेगांव। परम श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी राकेश कुमारी जी ठाणा -4 के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में कपल सामायिक का आयोजन किया गया। मालेगांव में पहली बार 47 +1 कपल ने कुल 95 धर्म प्रेमी बंधुओं ने सामयिक में भाग लिया।
आज तेरापंथ भवन परिषद का भवन देखने लायक था।
ऐसा पहली बार एक साथ सामायिक भवन परिसर में हुई है। दृश्य काफी देखने लायक थाबच्चों से लगाकर बड़ों ने इस सामायिक में उपस्थिति दी। जैसा कि आज कपल प्रतियोगिता का आयोजन तेयुप द्वारा सभी कपल की पर्चियां डाली गई। बच्चों द्वारा पर्ची निकाली गई जिसमें प्रथम स्थान प्रवीण पिंकी सालेचा, द्वितीय स्थान महेंद्र राधा चोपड़ा, तीसरे स्थान पर कैलाश ममता चौपड़ा रही। 25बोल प्रतियोगिता के भी पुरस्कार दिए गए।
सभी विजेताओं का ओम अर्हम की आवाज में भवन परिसर में स्वागत किया। साध्वी राकेश कुमारी जी के प्रयास से हर प्रोग्राम सफलता के शिखर पर सफल रहा। महिला मंडल से सुरेखा जी काकरिया ने इसका संयोजन किया। ते यु प से चाँद संकलेचा सचिन काकरिया ने संयोजन किया।
सभा अध्यक्ष मदनलाल जी काकरिया, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता भंडारी ने प्रोग्राम की तारीफ की। तेयुप अध्यक्ष सतीश भंसाली की पूरी टीम को बधाई दी।
और सभी कपल को हर शनिवार सामायिक में आने की बात रखी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार शनिवार सामायिक के फॉर्म भरे गए। साध्वी जी के मंगल पाठ होने के बाद इस प्रोग्राम को विराम दिया।
मालेगांव में कपल सामायिक का आयोजन

