कोशीवाडा। कोशीवाडा में आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री रचना श्रीजी थाना 4 का मंगल भावना समारोह आयोजित किया गया। साध्वी वृंद लगभग 12 -13 दिन से कोशीवाडा ग्राम वासियों को धर्म आराधना, प्रवचन, 25 बोल कार्यशाला, प्रेक्षा ध्यान आदि से लाभान्वित कर रहे थे। दिनांक 31 मई को रात्रि प्रवचन में मंगल भावना समारोह मनाया गया।
साध्वी श्री जी ने श्रावकों को उद्बोधन देते हुए धर्म संघ के प्रति श्रद्धा और समर्पित रहने की प्रेरणा दी। साध्वी श्री गीतार्थ प्रभा जी एवं साध्वी श्री प्रज्ञ प्रभा जी ने भी अपने विचारों से हमें लाभान्वित किया। समारोह में मंगलाचरण कोशीवाडा महिला मंडल की पुष्पा राठौड़ एवं मीना डागलिया ने किया। रमेश राठौड़ एवं कालूलाल राठौड़ ने भी अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी व साध्वी श्री जी के आगे की यात्रा के प्रति मंगल कामना व्यक्त की।
कार्यक्रम का सफल संचालन उपासक जसराज छाजेड़ ने किया। कोशीवाडा गांव में सभी मेंबरों का बहुत सहयोग रहा। यह जानकारी कालूलाल राठौड़ ने दी।
कोशीवाडाः साध्वी श्री रचना श्रीजी थाना 4 का मंगल भावना समारोह संपन्न

