बैंग्लोर। जीतो लेडीज़ विंग बैंगलोर नॉर्थ एवं गदग द्वारा, केकेजी जॉन और एपेक्स के संयुक्त तत्वावधान में, “पहचान वर्टिकल” के अंतर्गत महिलाओं में आंतरिक शक्ति पर प्रकाश डालने वाले सत्र “पहचान, बिटवीन ड्रीम्स एंड ड्यूटी” का आयोजन ऑनलाइन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई। इस कार्यक्रम में तथास्तु इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल सर्विसेज की फाउंडर, लेखक एवं इन्फ्लूएंसर डॉ. तनु जैन ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अपनी व्यक्तिगत यात्रा साझा करते हुए ज्ञानवर्धक सत्र का संचालन किया। उन्होंने महिलाओं में आंतरिक शक्ति को जागृत कर जिम्मेदारियों के साथ व्यक्तिगत आकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया। डॉ. जैन ने कहा कि हमें अपने सपनों और कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाना चाहिए, स्वयं को प्राथमिकता देना चाहिए और किसी के प्रभाव में आकर निर्णय नहीं लेना चाहिए। उन्होंने बिना अपराधबोध के ‘नहीं’ कहना सीखने और सीमाएं तय करने की बात कही। कुशल नेतृत्व के लिए समय का महत्व समझाते हुए उन्होंने सलाह दी कि अपना समय मुफ्त में किसी को भी न दें, और अपनी कोर टीम को संतुष्ट करें।
कार्यक्रम के दौरान केकेजी जॉन अध्यक्ष प्रवीन जैन, महामंत्री दिलीप जैन, जीतो बैंगलोर नॉर्थ अध्यक्ष विमल कटारिया, हुबली अध्यक्ष अनिल नाहटा, बैंगलोर नॉर्थ महामंत्री विजय सिंघवी और हुबली महामंत्री प्रवीन चौधरी ने टीम को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। जेएलडब्लू एपेक्स निदेशक प्रभारी सोनाली दुग्गड़ ने इस कार्यक्रम को नारीत्व की भावना और साझा अनुभवों के प्रभाव का प्रमाण बताया। एपेक्स अध्यक्ष शीतल दुग्गड़ ने इसे एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक सत्र बताया। एपेक्स महामंत्री रितु चोरड़िया, एपेक्स उपाध्यक्ष यश्मा जैन, एपेक्स मंत्री सरला भूतोड़िया, एवं केकेजी जॉन कन्वेनर पिंकी जैन ने दोनों चैप्टर्स को प्रेरणादायी सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
जेएलडब्लू बैंगलोर नॉर्थ अध्यक्ष लक्ष्मी बाफना ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। जेएलडब्लू गदग अध्यक्ष स्वीटी भंसाली ने प्रशिक्षक डॉ. तनु जैन का परिचय दिया। एपेक्स पहचान संयोजिका मोनिका सुराणा ने कार्यशाला का संचालन करते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया। अपेक्स पहचान सह-संयोजिका नीलम सांड ने प्रश्नोत्तरी सत्र का संचालन कर प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करवाया। कन्वेनर प्रीति ओस्तवाल, मोना आंचलिया, को-कन्वेनर अंकिता जैन एवं सरिका जैन समेत लगभग 300 सदस्य देश-विदेश से ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री रक्षा छाजेड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जीतो लेडीज़ विंग द्वारा “पहचान, बिटवीन ड्रीम्स एंड ड्यूटी” सत्र का सफल आयोजन

